The Lallantop

लगातार 4 शतक ठोक धोनी के बल्लेबाज़ ने की विराट की बराबरी!

जगदीशन ने कर दिया कमाल.

Advertisement
post-main-image
एन जगदीशन, विराट कोहली. फोटो: File Photo

एन. जगदीशन, नारायण जगदीशन. वैसे तो इस नाम को हमने IPL में माही भइया की टीम में कई बार सुना है. लेकिन अब एन. जगदीशन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उनकी खुद की एक अलग नई पहचान बन गई है. 19 नवंबर को दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में विराट कोहली के सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली ने 2008-09 सीज़न में 102, 119*, 124 और 114 रन की चार शतकीय पारियां खेलीं थीं. उस सीज़न विराट कोहली ने एक सीज़न में 89 की लाजवाब औसत से 534 रन भी बनाए थे. जो कि उस सीज़न सबसे अधिक थे. लेकिन अब जगदीशन ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

2022 के सीज़न में चार शतक लगाते ही जगदीशन उन पांच बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं. जिन्होंने एक सीज़न में सर्वाधिक शतक (4) लगाए हैं. जगदीशन और विराट के अलावा इस लिस्ट में रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल है.

Advertisement

2022 में जारी विजय हज़ारे ट्रॉफी में जगदीशन का बल्ला खूब चल रहा है. उन्होंने इस सीज़न कुल पांच मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 130.50 की लाजवाब बैटिंग एवरेज और 105.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 522 रन बना लिए हैं. इन पांच में से चार पारियों में जगदीशन ने शतक लगाया है. जिसमें सर्वाधिक स्कोर 168 रन रहा.

जगदीशन ने सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि श्रीलंकाई लेजेंड कुमार संगाकार, साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एलवीरो पीटरसन और देवदत्त पडिक्कल के भी एक  रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार पारियों में चार शतक बनाने वाले वो दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बने हैं.

शनिवार को जगदीशन ने हरियाणा के खिलाफ़ अलुर के KSCA क्रिकेट मैदान पर 123 गेंदों पर 128 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से तमिलनाडु ने हरियाणा को 151 रनों की बड़ी हार चखाई. जगदीशन ने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जिसकी मदद से उनकी टीम ने बोर्ड पर 284 रन लगाए थे.

Advertisement

जगदीशन के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 41 लिस्ट ए मुकाबलों में 44.55 की औसत से सात शतक और छह अर्धशतकों के साथ 1782 रन बनाए हैं. हाल में ही CSK की टीम ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है. जगदीशन उन्हीं आठ खिलाड़ियों में से एक हैं. जगदीशन के अलावा CSK ने जिन खिलाड़ियों को छोड़ा है. उनमें केएम आसिफ, एडम मिल्न, क्रिस जॉर्डन, रॉबिन उथप्पा, हरि निशांथ, भगत वर्मा और ड्वेन ब्रावो शामिल हैं. 

डेविड वॉर्नर की बीवी क्यों देती है उन्हें पॉकेट मनी?

Advertisement