The Lallantop

वैभव के छक्के से स्टेडियम पार गई गेंद, गेंदबाज का रिएक्शन देख हंसी आएगी!

वैभव सूर्यवंशी का धमाल जारी है. इन्होंने UAE के बाद श्रीलंका के बोलर्स को भी जमकर कूटा. अंडर-19 एशिया कप के सेमी-फ़ाइनल में वैभव ने भारत को एकतरफा जीत दिला दी. इस आतिशी पारी के दौरान इनका एक छक्का तो ग्राउंड के पार भी चला गया.

Advertisement
post-main-image
वैभव का छक्का, शारजाह मैदान के पार (स्क्रीनग्रैब, सोनीलिव)

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में लगातार दूसरी फ़िफ़्टी जड़ दी है. सिर्फ़ 13 साल के इस बल्लेबाज ने UAE के बाद श्रीलंका को भी धुल दिया. वैभव की बैटिंग के दम पर भारत ने सेमी-फ़ाइनल में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फ़ाइनल में एंट्री कर ली. सेमी-फ़ाइनल में वैभव की पारी की सबसे खास बात रही दूसरे ओवर में आया छक्का. ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद शारजाह स्टेडियम पार कर गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ओवर में ही 14 रन बना लिए. आयुष म्हात्रे ने पांच गेंदों पर नौ रन जोड़े, जबकि चार रन लेग बाई के रहे. इस ओवर में सिर्फ़ एक गेंद खेलने वाले वैभव ने दूसरे ओवर से ही अपने इरादे जाहिर कर दिए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, शान से सेमी-फ़ाइनल में पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम

Advertisement

उन्होंने दुलनित सिगेरा की पहली ही गेंद पर बल्ला चला दिया. विज़्डन के मुताबिक ये गेंद वैभव के बल्ले पर एकदम सटीक बैठी. और बैट से लगते ही हवा में बहुत ऊंची और बहुत दूर निकल गई. कुछ वक्त की यात्रा के बाद ये गेंद शारजाह स्टेडियम के बाहर जा गिरी.

वैभव ने इस ओवर में तीन छक्कों के साथ एक चौका भी मारा. जबकि सिगेरा ने चार बाई के रन भी दिए. इस ओवर में वाइड के भी पांच रन आए. दो ओवर्स में ही भारत ने 31 रन बना लिए. और श्रीलंका को बता दिया कि मैच अब उनसे दूर जा चुका है. भारत ने तीसरे ओवर में पचास का आंकड़ा पार किया. जबकि सौ रन बनाने के लिए इन लोगों ने इन्होंने 10 ओवर लिए. 10वां ओवर खत्म हुआ तो भारत ने एक विकेट खोकर 107 रन बनाए थे. आयुष म्हात्रे 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

इस टोटल में वैभव के 54 रन शामिल थे. उन्होंने 25 गेंदों पर ये स्कोर किया. इसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. अंत में वह सिर्फ़ 36 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए. उनका विकेट 14वें ओवर में 132 के टोटल पर गिरा. भारत ने 21.4 ओवर्स में ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. कप्तान मोहम्मन अमान ने छक्का मार मैच फ़िनिश किया. वैभव को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

फ़ाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश की टीम होगी. बांग्लादेश ने दूसरे सेमी-फ़ाइनल में पाकिस्तान को सात विकेट से परास्त किया. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 116 रन ही बना पाई. टीम के दोनों ओपनर्स का खाता भी नहीं खुला. बांग्लादेश के लिए इक़बाल हुसैन इमोन ने चार विकेट निकाले. जवाब में बांग्लादेशी टीम ने 22.1 ओवर्स में ही जीत हासिल कर लिया. कप्तान अज़ीज़ुल हकीम ने 61 रन की नाबाद पारी खेली. टूर्नामेंट का फ़ाइनल संडे 8 दिसंबर को खेला जाएगा.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, सेमी-फ़ाइनल में पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम

Advertisement