The Lallantop

'उस टीम में बहुत जहरीले लोग थे'...RCB के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने किसके लिए कहा ऐसा?

एबी डिविलियर्स 2008 से 2021 तक IPL खेले. 2011 में RCB ने उन्हें खरीद लिया था.

Advertisement
post-main-image
एबी डिविलियर्स साल 2021 तक IPL में खेले हैं.

एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) को ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है जिनसे लोग नफरत कर ही नहीं सकते. उन्होंने भारत के खिलाफ भी बहुत रन बनाए लेकिन फिर भी वो इस देश के चहेते विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं. डिविलियर्स ने IPL के दौरान भी भारत में काफी समय बिताया. उन्होंने इसी दौरान अपने अनुभवों के बारे में बात की. उन्होंने यह भी कह दिया कि वो एक समय पर ऐसी टीम का हिस्सा थे जिसमें कई जहरीले लोग थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दिल्ली डेयरडेविल्स में थे जहरीले लोग 

लोग जब भी डिविलियर्स और IPL का नाम साथ में सुनते हैं तो उनके दिमाग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है. हो भी क्यों न डिविलियर्स ने इस टीम को 10 साल दिए और इसी टीम के लिए खेलते हुए संन्यास भी लिया. हालांकि 2011 में आरसीबी में शामिल होने से पहले वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे जिसे उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स कहा जाता था. डिविलियर्स ने इसी टीम को लेकर कई बातें कह दी.

को दिए इंटरव्यू में उनसे दिल्ली और आरसीबी के अंतर के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा,

Advertisement

ये मुश्किल सवाल है. मैं आपको नाम बताना पसंद नहीं करूंगा. लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स की हालत बहुत खराब थी. उस टीम में कई ज़हरीले (poisonous characters) लोग थे.

डिविलियर्स ने आगे बताया कि जहरीले लोगों के बीच भी कुछ दिग्गज ऐसे थे जिनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए सपना सच होने जैसा था. उन्होंने कहा,

मेरे लिए दिल्ली के साथ का वो अनुभव खट्टी-मीठी यादों से भरा है. मुझे आज भी वो दिन याद हैं. मेरे जीवन और करियर के कुछ हाईलाइट्स उस समय आए. खासकर ग्लेन मैक्ग्रा और डेनियल विटोरी जैसे लोगों के साथ समय बिताना. ये मेरे हीरो थे, और मैं ईमानदारी से उनसे थोड़ा डरता था. 2009 का सीजन अच्छा रहा. मैंने लगभग पूरा सीजन साउथ अफ्रीका में खेला, वापस आया और मुझे लगा कि अब मैं टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हूं. लेकिन इसके बाद फिर से मुझे ड्रॉप कर दिया गया. मुझे कहा गया कि मुझे रिटेन किया जाएगा, और फिर अगले ही मिनट मेरा नाम ऑक्शन में था. मुझे पता भी नहीं चला कि क्या हुआ था. बहुत सारी अजीबोगरीब चीज़ें हुईं.'

Advertisement
RCB में आकर बदले डिविलियर्स के दिन

साल 2011 में आरसीबी ने एबी डिविलियर्स को अपने साथ जोड़ा. IPL करियर के आखिर तक डिविलियर्स इसी टीम का हिस्सा रहे. अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए डिविलियर्स ने कहा,

जिस दिन मैं आरसीबी में आया, मुझे लगा कि वो लोग चाहते हैं कि मैं हर मैच खेलूं. मैं बहुत हैरान था. उन्होंने कहा कि तुम एक महान खिलाड़ी हो. तुम यहां आगे बढ़ोगे. तुम हमारे साथ एक महान खिलाड़ी बनने जा रहे हो. तुम परिवार का हिस्सा हो.

एबी डिविलियर्स ने IPL में कुल मिलाकर 184 मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने 39.71 के औसत से 5162 रन बनाए. इस लीग में उनके नाम तीन  शतक और 40 अर्धशतक हैं. वो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं. 

वीडियो: वार्मअप मैच में कप्तान गिल चमके, राहुल की भी फिफ्टी, शार्दुल बॉलिंग में छाए

Advertisement