The Lallantop

हार्दिक पंड्या 'डेथ ओवर्स' के हैं स्पेशलिस्ट, सेमीफाइनल में चले तो इंग्लैंड की हवा बिगाड़ देंगे!

टीम इंडिया (Team India) 5 मार्च को इंग्लैंड (Egnaland) के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इस मैच में टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) धमाल मचा सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे हैं. (फोटो- PTI)

हार्ड हिटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर अटैक करने को तैयार हैं. इस मुकाबले में उनका रोल अहम होगा. अगर पंड्या को राइट टाइम पर बैटिंग करने का मौका मिला, तो वह कहर बरपा देंगे. मौजूदा समय में हार्दिक जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह वर्ल्ड कप में कई दमदार कैमियो खेल चुके हैं. नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी पारियों से स्कोर को रफ्तार मिली थी. वह  इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल में अटैकिंग मूड में बैटिंग करना चाहेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वर्ल्ड कप में मचा रहे धमाल

हार्दिक ने अपनी हार्ड हिटिंग से टी20 वर्ल्ड कप में तहलका मचा रखा है. डेथ ओवर्स में उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं. हार्दिक ने टूर्नामेंट में अब तक ‘डेथ ओवर्स’ में 3 चौके और 6 छक्के जड़े हैं. स्टैट्स की बात करें, तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘डेथ ओवर्स’ में 40 गेंदों पर 70 रन बनाए हैं. इस दौरान, उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा.

सेमीफाइनल में हार्दिक क्यों खतरनाक हो सकते हैं?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े की बाउंड्री छोटी है. इसके अलावा, वहां की पिच हमेशा बैटिंग के अनुकूल रहती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने इसी ग्राउंड पर 254 रन बनाए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम पर फाइन? आमिर ने PCB और नकवी को कायदे से सुना दिया

हार्दिक पंड्या भी वानखेड़े की छोटी बाउंड्री का लाभ उठाना चाहेंगे. इस वक्त वह शानदार फॉर्म में हैं. कुंग फू पंड्या 7 मैचों में 172 रन बना चुके हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ वह सही समय पर बैटिंग करने आते हैं, तो चौकों और छक्कों की झड़ी लगा सकते हैं. लास्ट ओवर्स में उनके सामने स्पिनर है या पेसर, इसका वह लोड नहीं लेते. वह सिर्फ तेजी से रन बनाने में यकीन रखते हैं. ‘डेथ ओवर्स’ में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक जोरदार अटैक करना चाहेंगे.  

पंड्या के नाम दर्ज है अनूठा रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक के नाम अनूठा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने ‘डेथ ओवर्स’ में सबसे ज्यादा रन बनाने का करिश्मा किया है. हार्दिक ने ‘डेथ ओवर्स’ में 591 गेंदों पर 1100 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 80 चौके और 78 छक्के उड़ाए हैं. लास्ट 4 ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का है.

Advertisement

कुल मिलाकर हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल में 'डेथ ओवर्स' के बिग प्लेयर हैं. लास्ट 4 ओवर्स के स्टैट्स उनकी कहानी खुद बयां करते हैं. मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम में ऐसा कोई प्लेयर नहीं है, जो हार्दिक के इस रिकॉर्ड के पास हो. सेमीफाइनल के ‘डेथ ओवर्स’ में अगर हार्दिक पंड्या चल गए, तो वह अकेले इंग्लैंड का समीकरण बिगाड़ देंगे.

वीडियो: साउथ अफ्रीका से करारी हार पर क्या भारत को विराट कोहली की याद हो आई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement