T20 वर्ल्ड कप में रविवार, 6 नवंबर को सुपर-12 के आख़िरी दिन भारत बनाम ज़िम्बाब्वे (Ind vs Zim) के मैच में भारत 71 रनों से जीत गया. और पाकिस्तान, बांग्लादेश से जीत गया. 5 विकेट से. दोनों टीमें जा रही हैं सेमी-फ़ाइनल्स में. तो आपको बताते हैं कि वो क्या समीकरण होंगे, जिससे 2007 के बाद फिर से फ़ाइनल में भिड़ सकता है भारत और पाकिस्तान.
T20 वर्ल्डकप के फ़ाइनल में ऐसे होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर!
ऐसा-ऐसा हो जाए, तब फंसेगा मैच.


दिवाली की पूर्व संध्या, यानी 23 अक्टूबर को हमने भारत-पाकिस्तान के बीच एक जानदार मैच देखा था. आख़िरी गेंद तक फंसा हुआ मैच. मैच के बाद एक से एक कंस्पिरेसी थियरीज़ भी देखने को मिली थीं. पाकिस्तान फ़ैन्स ने मैच में बेईमानी के भी आरोप लगाए थे. सोशल मीडिया पर बहसें चली थीं. बहसें ज़्यादा टिकी नहीं और मैच का हासिल रहा मैच की ठस्स और एक तनावपूर्ण मैच का नतीजा.
अब क़यास ये हैं कि भारत और पाकिस्तान फिर से फ़ाइनल्स में आमने-सामने हो सकते हैं. मल्लब, एक सीरीज़ में दो बार मौक़ा-मौक़ा या दिल-दिल का चांस. कैसे होगा, ये जान लीजिए.
एकदम सिंपल सा समीकरण है. 9 नवंबर को पहला सेमी-फ़ाइनल मुक़ाबला होना है. सिडनी में. पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच. और, दूसरा सेमी-फ़ाइनल होना है एडिलेड में. 10 नवंबर को. भारत बनाम इंग्लैंड. तो अगर पहले सेमी में पाकिस्तान और दूसरे सेमी में भारत जीत जाए, तो 13 नवंबर को दोनों टीमें मेलबर्न के मैदान पर मिलेंगी. वर्ल्ड कप फ़ाइनल्स में.
मैच से पहले बहुत रोचक क़यास लग रहे थे. मसलन, अगर दोनों हार जाते, तो क्या होता? दोनों हार जाते तो भी पाकिस्तान बाहर हो जाता. और, भारत तब भी क्वॉलिफ़ाई कर जाता. अगर आज पाकिस्तान जीत जाता और भारत हार जाता, तो भी दोनों क्वॉलिफ़ाई कर जाते. बस तब सेमी-फ़ाइनल्स में भारत के सामने इंग्लैंड की जगह न्यूज़ीलैंड होता है. और, न्यूज़ीलैंड के साथ हमारा ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा नहीं है गुरु!
#कैसा रहा है IND-PAK का सफर?अब आपको बता देते हैं कि दोनों टीम्स सेमी-फाइनल तक पहुंची कैसे. पहले, टीम इंडिया. इंडिया ने सुपर-12 में कुल 5 मुक़ाबले खेले, जिसमें से 4 जीते. केवल दक्षिण अफ़्रीका से हारे थे. बावजूद इसके, भारत ने अपने ग्रुप में टॉप पोज़िशन पर रहते हुए सेमी-फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया. पूरे 8 प्वाइंट्स के साथ.
अब बात पाकिस्तान की. टीम अपने बल-बूते पर नहीं, बल्कि दूसरी टीम्स की ग़लतियों की वजह से सेमी-फ़ाइनल में पहुंची है. पहले भारत और फिर ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ मिली हार के बाद टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी, लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका लगातार दो मैच हार गई और पाकिस्तान को मिल गया सेमी-फ़ाइनल का टिकट. पांच मैचों में पाकिस्तान ने तीन में जीत हासिल कर ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वो भी महज़ 6 पॉइंट्स के साथ. जबकि ग्रुप-1 में 7 पॉइंट लाने के बाद भी टीम ऑस्ट्रेलिया क्वॉलिफ़ाई नहीं कर पाई. खैर, अब जो है वो तो है ही.
पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, शोएब अख़्तर ने बांग्लादेश के लिए क्या कह दिया?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



