The Lallantop

'किंग कोहली' को वो अवॉर्ड भी मिल गया जो अब तक उनकी झोली में नहीं था

कोहली की झोली में एक और अवॉर्ड आ गया.

Advertisement
post-main-image
कोहली कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (AP)

विराट कोहली (Virat Kohli). टीम इंडिया के स्टार प्लेयर फिर से अपने पुराने रंग में लौट आए हैं. और इस बार मैदान पर उन्होंने जो वापसी की है, वो पहले से कहीं ज्यादा धमाकेदार हैं. विराट एक बार फिर मैदान पर पुराने अंदाज में रन बरसा रहे हैं. और यही कारण है कि इंडियन टीम ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए बड़ी आसानी से क्वालीफाई कर लिया है. 

किंग कोहली के इस शानदार फॉर्म का फायदा सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि उन्हें खुद भी मिला है. ICC की तरफ से विराट को अक्टूबर महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है. विराट ने पहली बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है. उन्होंने इस रेस में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पछाड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#Kohli ने जताई खुशी

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद कोहली ने खुशी जताई. कोहली ने इसको लेकर अपने साथियों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है. दुनिया भर के फैन्स और पैनल द्वारा स्टैंडआउट खिलाड़ी के रूप में चुने जाने से यह अवॉर्ड मेरे लिए और भी खास हो जाता है. मैं बाकी नॉमिनेटेड खिलाड़ियों को भी बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने पूरे महीने के दौरान इतना अच्छा प्रदर्शन किया. मैं अपने साथियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जो मुझे हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए सपोर्ट करते हैं.’

#कमाल की फॉर्म में हैं kohli

कोहली की बात की जाए तो वो पिछले महीने कमाल के टच में दिखे हैं. उन्होंने इस दौरान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में उन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेली. उन्होंने बेहद रोमांचक मुकाबले में अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी थी. वहीं अगले मुकाबले में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई. 

इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए थे. T20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में विराट ने 246 रन बनाए हैं. जिस दौरान उनका औसत 123 और स्ट्राइक रेट 138.98 का रहा है. जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल है

भले ही ये अवॉर्ड कोहली ने पहली बार अपने नाम किया है लेकिन इससे पहले वो ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ODI क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, ODI प्लेयर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे कई अवॉर्ड जीत चुके हैं. अब उम्मीद है विराट अपने इस धमाकेदार फॉर्म को आगे भी बरकरार रख सकेंगे.

डेविड मिलर के चमत्कारी कैच ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया

Advertisement

Advertisement