The Lallantop

VIDEO : कोहली का बल्ला “तड़ाक” से बोला, पीटरसन बोले - “भाई, छुट्टी ले लो”

कोहली की पोस्ट पर पीटरसन का कॉमेंट वायरल.

Advertisement
post-main-image
कमाल के टच में हैं विराट. (Twitter/imVkohli)

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखा रही है. टीम ने सुपर-12 में अपने ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.  जहां गुरुवार, 10 नवंबर को टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. इस मैच को जीतकर टीम की कोशिश खिताब की दहलीज़ पर पहुंचने की होगी. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर फैन्स की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी होंगी. जिन्होंने इस पूरे विश्व कप के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया है.

अब इस अहम मुकाबले को लेकर टीम इंडिया एडिलेड पहुंच चुकी है. जहां टीम के खिलाड़ी जमकर नेट्स पर पसीना बहा रही है. इस मैच को लेकर कोहली भी नेट्स पर खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और एक से एक शानदार शॉट्स खेले. कोहली इस दौरान बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रोसेस का मजा लेते हुए

#Surya, Pietersen ने किया कमेंट

विराट कोहली के इस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव और केविन पीटरसन ने भी कमेंट किया है. सूर्या ने कमेंट बॉक्स में लिखा,

Advertisement

अंगार

वहीं दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज़ केविन पीटरसन ने लिखा,

गुरुवार की छुट्टी ले लो दोस्त. आपको भी पता है कि मुझे आपको खेलते देखना पसंद है, लेकिन प्लीज़ गुरुवार को चिल करें.

Advertisement
#शानदार फॉर्म में हैं kohli

कोहली की बात की जाए तो वो पिछले महीने कमाल के टच में दिखे हैं. उन्होंने इस दौरान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में उन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेली. उन्होंने बेहद रोमांचक मुकाबले में अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी थी. वहीं अगले मुकाबले में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई. इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए थे.

विराट कोहली की फेक फील्डिंग पर हर्षा भोगले ने जवाब दिया है!

Advertisement