The Lallantop

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले अपनी चोट पर क्या बोले रोहित शर्मा?

रोहित को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी

Advertisement
post-main-image
चोटिल हुए थे रोहित (ANI/AP)

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया गुरुवार, 10 नवंबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. जहां भारतीय टीम का सामना मजबूत इंग्लैंड की टीम से होगा. इस मुकाबले को लेकर टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. रोहित शर्मा भी इस मुकाबले को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. 

हालांकि मंगलवार को रोहित शर्मा को नेट्स में प्रैक्टिस करने के दौरान चोट लग गई थी. जिसने इंडियन टीम और फैन्स की चिंता को बढ़ा दिया था. हाथ में लगी चोट की वजह से रोहित कुछ देर आइस पैक लगाकर बैठे हुए भी नजर आए थे. हालांकि थोड़ी देर बाहर रहने के बाद फिर से नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखे. लेकिन फिर भी फैन्स को ये चिंता सता रही थी कि कहीं ये चोट ज्यादा सीरियस ना हो. लेकिन अब रोहित शर्मा ने खुद साफ कर दिया है कि वो सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Rohit ने चोट पर दिया अपडेट

रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है उनकी चोट ज्यादा सीरियस नहीं है और वो पूरी तरह से ठीक हैं. उन्होंने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं. नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान थोड़ी चोट महसूस हुई थी, लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है.’

Advertisement
# कैसे चोटिल हुए थे Rohit sharma?

रोहित मंगलवार, 8 नवंबर को नेट्स में थ्रोडाउन एक्सपर्ट एस रघु के साथ बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे. इस दौरान रघु उन्हें आर्मर से गेंद फेंक रहे थे. मार्क वुड जैसे बोलर्स की गेंद का सामना करना को लेकर रोहित लगातार 150 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार वाली बॉल को खेलने की प्रैक्टिस कर रहे थे. 

इसी दौरान रघु ने आर्मर के जरिए एक शॉर्ट बॉल फेंकी, जिसकी रफ्तार 150 से ज्यादा थी. रोहित ने पुल मारने की कोशिश की और बॉल सीधा रोहित की कलाई पर जाकर लगी. जिसके बाद रोहित काफी दर्द में नजर आए. नेट्स पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत चोट की जांच की और वो आइस पैक लगाकर बैठे दिखे. करीब आधे घंटे से बाहर रहने के बाद रोहित ने नेट्स पर वापसी की और फिर से बैटिंग शुरू कर दी.

# बैटिंग में फ्लॉप, कप्तानी में हिट Rohit

बात रोहित शर्मा की बैटिंग की करें तो इस विश्व कप में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. इस पूरे मेगा इवेंट के दौरान वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टूर्नामेंट के 5 मैच में उनके नाम 17.80 की औसत से महज़ 89 रन हैं.  वहीं रोहित की कप्तानी की बात करें तो वो शानदार रही है. सुपर-12 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ ही उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम इस साल कुल 21 जीत है.

रोहित शर्मा की चोट भारत को वर्ल्ड कप जीतने से रोक देगी?

Advertisement

Advertisement