ऋषभ पंत (Rishabh Pant) या दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)? टीम में किसे जगह मिलनी चाहिए? विश्व कप से पहले शुरू हुई ये बहस अब भी जारी है. टीम इंडिया इस मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उनका सामना 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा. लेकिन अब भी बड़ा सवाल ये हैं कि इस मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसके कंधों पर होगी? हालांकि रोहित शर्मा ने अपने बयान के जरिए ये हिंट दिया है कि इस मुकाबले में किस खिलाड़ी को मौका मिलने के चांस ज्यादा हैं.
विकेटकीपिंग बल्लेबाज़ों की फॉर्म को लेकर टीम की चिंता बढ़ी हुई है. टूर्नामेंट में अब तक ना तो दिनेश कार्तिक और ना ही ऋषभ पंत कोई प्रभाव छोड़ पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम ने कार्तिक को बाहर बिठाकर, पंत को आजमाया था. लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकेटकीपर को लेकर फैसला मैच के दिन किया जाएगा.
पंत या कार्तिक? रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा हिंट
वर्ल्ड कप में दोनों का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है.


रोहित से जब जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत को खिलाने को लेकर सवाल किया गया. तो उन्होंने कहा,
‘जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले हमें नहीं पता था कि हमारा सेमीफाइनल किससे होगा. ऋषभ पंत ने इस टूर में अन ऑफिशल मैच के अलावा कोई मैच नहीं खेला था. हमें नहीं पता था किससे सेमीफाइनल होगा. इसलिए उन्हें टीम में मौका दिया गया. किसी को आप सीधे सेमीफाइनल में नहीं उतार सकते. हमने सोचा कि अगर हमें बाएं हाथ के बल्लेबाज की आवश्यकता होगी तो? इसलिए हमने ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ उतारा. अगले मैच के लिए दोनों विकेटकीपर उपलब्ध हैं. हम मैच के दिन फैसला करेंगे कौन खेलेगा.’
रोहित के इस बयान के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सेमीफाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी हो सकती है. क्योंकि कार्तिक इससे पहले टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेल चुके हैं. जबकि पंत ने अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है. लेकिन कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि सेमीफाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है. उनके होने से टीम में एक लेफ्ट हैंड बैटर भी आ जाएगा. इस टूर्नामेंट में टीम के पास टॉप-6 में एक भी बाएं हाथ का बैटर नहीं है. ऐसे में टीम पंत के साथ जा सकती है.
रोहित शर्मा की चोट भारत को वर्ल्ड कप जीतने से रोक देगी?
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



