The Lallantop

ऋषभ पंत पर दिग्गज की ये बात सुनकर खुश हो जाएंगे पंत के फ़ैन्स!

पंत पर वर्ल्ड कप विनर ने सही बात बोली है.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत (फोटो - सोशल)

ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक. इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स के बीच ये इस समय का हॉट टॉपिक है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक के अभी तक के प्रदर्शन को देखकर फ़ैन्स पंत की टीम में एंट्री चाहते है. और इस बात से फ़ैन्स के साथ साथ कई पूर्व खिलाड़ी भी सहमत है. जनता और दिग्गज़ों का मानना है कि पंत एक मैच-विनर हैं. और उनको टीम में होना ही चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और अब ऐसा कुछ वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर मदन लाल ने भी कहा है. उनका भी मानना है कि पंत को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘चाहे दिनेश कार्तिक उपलब्ध हों ना या ना हों, मैं नहीं मानता. मेरा ख्याल है कि ऋषभ पंत को खिलाना चाहिए. और अगर उसको आपको खिलाना है तो उसे आप हौसला दीजिए. इतना बड़ा बैट्समैन है और आप टॉस की तरह ऊपर नीचे कर रहे है. वो तो खिलाड़ी है, उसका तो आत्मविश्वास जाएगा ही. सबको पता है वो कितना बड़ा मैच-विनर है. पंत को खिलाना ही पड़ेगा चाहे दिनेश कार्तिक उपलब्ध हों या ना हों.’

Advertisement
# और कौन बोला पंत लाओ? 

मदन लाल से पहले कृष्णमचारी श्रीकांत, साउथ अफ्रीकी लेजेंड डेल स्टेन भी पंत को टीम में लाने की वकालत कर चुके हैं. स्टार स्पोर्ट्स के शो में कृष्णमचारी श्रीकांत ने कहा था,

‘निश्चित तौर पर ऋषभ पंत एक संभावित मैच-विनर हैं. पंत एक ऐसे प्लेयर हैं जिनसे आप लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते. लेकिन अगर दस पारियों में वह तीन ही अच्छी इनिंग्स खेल पाएं, तो वह अकेले दम पर आपको तीन मैच जिता सकते हैं.' 

वहीं, डेल स्टेन पंत पर बोलते हुए कहा, 

Advertisement

‘यही वो चीज है जो वर्ल्ड कप में पंत कर सकते हैं. कुछ आखिरी गेम्स. मौका खुद को हीरो बनाने का. ऋषभ पंत की वापसी. शायद यही वह पल है जिसका उन्हें इंतजार होगा.’

बताते चलें, पंत को टीम में लाने का कारण साउथ अफ्रीका मैच में दिनेश कार्तिक की परफॉर्मेंस भी है. उस मैच में कार्तिक ने 15 गेंदों छह रन बनाए थे. इसके साथ पंत को राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पंत खेलते है या नहीं.

T20 वर्ल्ड कप: मैच में जीत का जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम को अंपायर ने वापस बुलाकर मैच खत्म करवाया

Advertisement