T20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जहां टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. जिसको लेकर टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. हालांकि अभी भी टीम में विकेटकीपिंग की पोजिशन को लेकर माथापच्ची जारी है. सेमीफाइनल में ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिले, इसको लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है.
'मेन इन ब्लू' की कोशिश खिताब जीतकर 15 साल के लंबे इंतज़ार को खत्म करने की है. टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा खेल भी दिखाया है. लेकिन विकेटकीपिंग बल्लेबाज़ों की फॉर्म को लेकर टीम की चिंता बढ़ी हुई है. टूर्नामेंट में अबतक ना तो दिनेश कार्तिक और ना ही ऋषभ पंत कोई प्रभाव छोड़ पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम ने कार्तिक को बाहर बिठाकर, पंत को आजमाया था. लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. बावजूद इसके रवि शास्त्री का मानना है कि सेमीफाइनल में ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए.
पंत या कार्तिक, रवि शास्त्री ने सेमीफाइनल में किसे एक्स-फैक्टर बताया?
पंत और कार्तिक दोनों का प्रदर्शन कुछ खास रहा नहीं है


रवि शास्त्री के मुताबिक पंत बाएं हाथ से बैटिंग करते हैं, ऐसे में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ वो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा,
दिनेश कार्तिक एक शानदार टीम प्लेयर हैं. लेकिन जब बात इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की आती है, तो उनके बोलिंग अटैक को देखकर मुझे लगता है कि आपको एक शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है. जिसके अंदर मैच जीताने की क्षमता हो. पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल ही में उन्होंने वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम को अपने दम पर मैच जिताया. मैं पंत के साथ जाऊंगा. सिर्फ इसलिए नहीं कि वह यहां खेले हैं, बल्कि एक्स-फैक्टर उनकी बाएं हाथ से बैटिंग है. मेरा मानना है कि वो सेमीफाइनल में स्थान डिजर्व करते हैं.
इससे पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी पंत को लेकर कहा था कि टीम ने उनके ऊपर से भरोसा नहीं खोया है. उन्होंने कहा,
ऐसा नहीं है कि हमने कभी पंत के ऊपर पर से भरोसा खोया है. हमें अपनी टीम में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है. अगर वह यहां है और विश्वकप टीम का हिस्सा है तो इसका मतलब है कि हमें उन पर बहुत भरोसा है. उन्हें किसी भी समय प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है.
अब बात दिनेश कार्तिक की करें तो उन्होंने भी अब तक मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया है. वो कोई बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं. जबकि पंत को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है. अब टीम के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की कमी है, ऐसे में पंत को मौका मिलने से कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए.
रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमीफाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



