The Lallantop

मैदान पर जैकेट क्यों सूंघ रहे थे रविचंद्रन अश्विन? कारण जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

जिम्बाब्वे से मैच के दौरान के अश्विन का वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
एकदम गजब का दिमाग लगाते हैं अश्विन (Twitter/BCCI)

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. जहां गुरुवार, 10 नवंबर को टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. टीम ने सुपर-12 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराकर पहला स्थान हासिल किया. अब इस मुकाबले के दौरान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandra ashwin) द्वारा कैमरे के पीछे की गई एक हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो इतनी मजेदार है जिसको देखकर कई फैन्स से लेकर कई क्रिकेट स्टार अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

दरअसल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टॉस के लिए रोहित शर्मा और क्रेग एर्विन मैदान पर आए थे. इस दौरान भारत और जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी वॉर्म-अप कर रहे थे. जब रोहित शर्मा टॉस के बाद अपनी प्लेइंग XI के बारे में बात कर रहे थे, उसी दौरान कैमरे के फोकस बैकग्राउंड में खड़े अश्विन की तरह गया. जहां वो अपनी जैकेट सूंघते हुए नजर आ रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# भज्जी, मुकुंद ने पूछा सवाल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विन के हाथ में दो जैकेट थी, जिसे वह पहले अच्छे से घूरते हैं. लेकिन जब समझ नहीं आता तो बारी-बारी से दोनों को सूंघते हैं. फिर अपनी जैकेट की पहचान करते ही, वो दूसरे को मैदान पर छोड़कर निकल जाते हैं. अश्विन की इस हरकत को देखकर दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी अपने आप को नहीं रोक पाए. उन्होंने वीडियो शेयर कर पूछा,

अश्विन, आप क्या सूंघ रहे हो?

Advertisement

वहीं टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुके अभिनव मुकुंद ने उनसे पूछा कि स्वेटर चुनने के पीछे इसे सूंघने का क्या लॉजिक है. उन्होंने ट्वीट किया,

इस वीडियो को पहले भी कई बार देख चुका हूं. इसे देखकर बार-बार हंसी आ जाती है. कृपया आप हमें सही स्वेटर चुनने के अपने लॉजिक से अवगत कराएं.

#Ashwin ने खोला राज

मुकुंद के इस ट्वीट पर रविचंद्रन अश्विन ने जवाब दिया है. उनके मुताबिक वो परफ्यूम को सूंघकर अपनी जर्सी पहचानने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

पहले मैंने इसके साइज देखकर पहचानने की कोशिश की, लेकिन समझ नहीं आया. फिर मैंने नाम देखे, लेकिन वो कोशिश भी बेकार गई. आखिरकार मैंने अपने परफ्यूम के जरिए इसमें अंतर पता करने की कोशिश की और ये काम कर गया. कैमरामैन को सलाम .

अश्विन की बात की जाए तो उनकी गिनती क्रिकेट जगत के सबसे जीनियस क्रिकेटर्स में होती है. वो मैदान के अंदर अपने प्रजेंस ऑफ माइंड को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अगर अश्विन ने सूंघकर जैकेट के बीच का अंतर पता कर लिया, तो हमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए.

विराट कोहली की फेक फिल्डिंग पर हर्षा भोगले ने जवाब दिया है!

Advertisement