The Lallantop

भारत-बांग्लादेश मैच से पहले शाकिब के बयान पर द्रविड़ ने जवाब दिया है!

शाकिब अल हसन का बयान सुना.

Advertisement
post-main-image
राहुल द्रविड़ और शाकिब अल हसन (FILE)

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan). बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान. हाल में उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है. उनके बयान को लेकर उनका खूब मज़ाक भी बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक उनकी टीम यहां वर्ल्ड कप जीतने नहीं आई है. इस बयानबाज़ी के बीच टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन सामने आया है.

शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ़ होने वाले अहम मुकाबले से पहले कहा कि अगर बांग्लादेश की टीम उनके खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो ये एक बड़ा अपसेट माना जाएगा. उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘भारत यहां फेवरेट टीम है, वे यहां वर्ल्ड कप जीतने के लिए आए हैं. हम फेवरेट नहीं हैं, हम यहां विश्व कप जीतने के लिए नहीं आए हैं. हम अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर हम भारत के खिलाफ़ जीतते हैं तो इसे अपसेट कहा जाएगा. हम अगले दो मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलना चाहते हैं, इसलिए अगर हम उनमें से एक मैच भी जीत लेते हैं, तो यह एक अपसेट के रूप में गिना जाएगा.’

#Dravid का रिएक्शन आया सामने

शाकिब के बयान के बाद भारत-बांग्लादेश मैच से पहले राहुल द्रविड़ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सवाल पूछा गया. जिसका जवाब देने से पहले तो वो हंसे और फिर कहा, 

Advertisement

‘हमें जीतने के लिए अच्छा खेल दिखाना होगा. मुझे लगता है कि हम उनकी काफी इज्जत करते हैं. हमें लगता है कि वह काफी अच्छी टीम है. मुझे लगता है कि इस वर्ल्ड कप ने हमें सिखाया है कि T20 फॉर्मेट में आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते. जैसे आयरलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया, हम इस मेगा इवेंट में ऐसे मुकाबले देख चुके हैं. 

T20 फॉर्मेट इस खेल का सबसे छोटा फॉर्मेट होता है. कई बार जीत-हार का अंतर 12-15 रन होता है, और अगर आप देखेंगे तो यह दो गेंद पर बड़े शॉट्स की बात होती है.’

T20I क्रिकेट की बात की जाए तो उसमें बांग्लादेश के खिलाफ़ टीम इंडिया का काफी बेहतर रिकॉर्ड रहा है. अब तक खेले गए कुल 11 मुकाबलों में भारत ने 10 मैच जीते हैं और केवल एक में हार मिली है. एडिलेड में होने वाला मैच दोनों टीम्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ग्रुप-2 में भारत और बांग्लादेश दोनों ने 2-2 जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीम्स इस मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपने कदम मजबूती के साथ बढ़ाना चाहेगी.

ऋषभ पंत को अब टीम इंडिया में वापस आ जाना चाहिए

Advertisement

Advertisement