The Lallantop

सेमीफाइनल में हो जाएगी अक्षर की छुट्टी? राहुल द्रविड़ ने बता दिया है!

टीम इंडिया 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
भारतीय क्रिकेट टीम. (AP)

इंडियन क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने T20 वर्ल्ड कप में पहला पड़ाव पार कर लिया है. मतलब टीम सुपर-12 की बाधा को पार कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. अब भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करने लिए इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. मुकाबला 10 नवंबर को होगा. हालांकि, इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिसकी संकेत खुद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दी है.

इंडियन टीम ने ग्रुप-2 में टॉप पोजिशन पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. टीम इंडिया ने अपने पांच में चार मुकाबले जीते. सुपर-12 के आखिरी मुकाबले में इंडियन टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की. हालांकि, टीम भले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन अभी भी टीम के अंदर कुछ समस्याएं हैं, जिनका निदान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ढूंढना है. और ऐसे में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम में बदलाव हो सकते हैं. ये बदलाव एडिलेड की कंडीशन पर निर्भर करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Dravid ने क्या कहा है? 

राहुल द्रविड़ के मुताबिक एडिलेड में पिच काफी अलग रहती है और कंडीशन को देखने के बाद प्लेइंग इलेवन को सेलेक्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा,

हमारे पास जो भी 15 खिलाड़ी हैं, उनको लेकर हम कॉन्फिडेंट हैं. जिस भी प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी, वो टीम को मजबूत ही करेगा, हमें कमजोर नहीं बनाएगा. हमें वहां पर जाकर देखना होगा कि पिच कैसी है. मैंने एडिलेड के पिछले कुछ मैच देखे हैं और पिच काफी धीमी है. यहां स्पिनर्स को ग्रिप मिलेगी और थोड़ा टर्न भी मिलेगा. 

Advertisement

द्रविड़ के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एडिलेड की पिच बिल्कुल नई होगी. उन्होंने कहा,

हम एडिलेड में पूरी तरह से नई पिच पर खेल रहे होंगे. ईमानदारी से कहूं तो बांग्लादेश के खिलाफ हमने जिस पिच पर खेला था, वहां गेंद स्पिन नहीं हुई थी. वो मैच भी एडिलेड में खेला गया था, लेकिन वो पूरी तरह से एक अलग तरह का विकेट था.

एडिलेड के मैदान की अगर बात करें तो यहां पर जो स्पिनर धीमी गेंद डालते हैं, उन्हें मदद मिलती है. जिस वजह से कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है. जबकि अक्षर पटेल की टीम से छुट्टी हो सकती है.

Advertisement

डेविड मिलर के चमत्कारी कैच ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया

Advertisement