T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने हैं. जहां रविवार, 13 नवंबर को खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम मुश्किल में नजर आ रही है. दूसरी बार खिताब का सपना संजोए टीम पाकिस्तान की बैटिंग मुकाबले में बेहद साधारण रही है. और पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के सामने महज़ 138 रन का छोटा लक्ष्य रखा.
अब पाकिस्तान की रोने की आदत तो काफी पुरानी है. टीम की शुरुआत मैच में अच्छी नहीं रही. और फिर क्या...पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स ने ट्विटर पर रोना शुरु कर दिया. कभी बड़े ग्राउंड तो कभी इंग्लैंड के लक की बात करने लगे. कहने लगे कि बड़े ग्राउंड पर मैच खिला दिया, इसलिए पाकिस्तानी टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल शुरू होते ही रोने लगे पाकिस्तानी!
पाकिस्तानी टीम फाइनल मैच हार रही है?
.webp?width=360)

जो सज्जन लगातार ऐसे ट्वीट्स कर रहे हैं, वो हमारे पड़ोसी मुल्क के तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्स और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पाकिस्तान को बैटिंग का न्योता दे दिया. अब टीम इंग्लिश बोलर्स का ढंग से सामना नहीं कर पाई तो भाईसाहब ने ग्राउंड को लेकर रोना शुरू कर दिया. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा,
‘आउटफील्ड स्लो होने की स्थिति में ICC को बाउंड्री छोटी रखनी चाहिए थी. स्लो आउटफील्ड के साथ 80 मीटर की बाउंड्री रहने के कारण बल्ले और गेंद के बीच कोई संतुलन नहीं रहता है.’
उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि फाइनल मुकाबले में MCG की पिच ऐसी नहीं है, जैसा पहले हुआ करती थी. उन्होंने ट्वीट किया,
‘फाइनल में मेलबर्न का ग्राउंड ऐसा नहीं है, जैसा हाल के दिनों में रहा है. मेलबर्न का ग्राउंड पहले फ्लैट हुआ करता था लेकिन इस बार फाइनल में यूज की जा रही पिच पर बैटिंग करना मुश्किल है. इस ग्राउंड पर गेंद पहले कब इतना टर्न करती थी? उसमें भी बड़ी बाउंड्री के कारण बल्लेबाज़ों के लिए बैटिंग करना काफी मुश्किल हो गया है.’
भाई साहब इतने पर ही नहीं रुके. ग्राउंड और पिच को दोष देने से जब उनका मन नहीं भरा, फिर वो टॉस और इंग्लैंड के लक को बीच में ले आए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
'मुश्किल पिच पर किसी T20 मुकाबले में टॉस जीतना एक वरदान से कम नहीं है. फाइनल मैच में लक इंग्लैंड के साथ है.'
अब इन ट्वीट्स को देखकर आप खुद भी समझ गए होंगे कि वहां के फ़ैन्स, फाइनल मुकाबले में हार के बाद होने वाली ट्रोलिंग से बचने का बहाना ढूंढ रहे हैं. लेकिन भाई साहब कितना भी बहाना बना लें, उनकी टीम का 1992 का इतिहास दोहराने का सपना अब सपना ही रहने वाला है.
T20 वर्ल्ड कप 2022 में ऐसी होनी चाहिए थी टीम इंडिया











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



