The Lallantop

केएल राहुल ने लगाया कंधों का जोर और इंडिया 'सेमीफाइनल' में!

राहुल ने पहले बल्ले और फिर फील्डिंग से पलटा गेम.

Advertisement
post-main-image
राहुल ने दिखाया कमाल (Twitter)

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अभियान फिर से पटरी पर लौट आया है. बुधवार, 2 नवंबर को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हरा दिया. इंडियन टीम ने इस रोमांचक मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में यह इंडियन टीम की तीसरी जीत है. अब इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इस मैच में टीम की जीत के हीरो रहे केएल राहुल (KL Rahul). जिन्होंने पहले बल्ले और फिर अपनी फील्डिंग से मैच को भारत के पाले में खींच लिया.

मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 184 रन बनाए. जिसके जवाब में बांग्लादेश ने धुआंधार शुरुआत की. लिटन दास ने सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर मैच को भारत से दूर करना शुरू कर दिया. जब बांग्लादेश का स्कोर सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन था, तभी बारिश आ गई. जिसके बाद डकवर्थ लुईस के जरिए बांग्लादेश को 16 ओवर्स में 151 रनों का लक्ष्य मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यानी बची हुई 54 गेंद पर टीम को 85 रन बनाने थे. और लिटन के क्रीज़ पर होने के चलते यह मुश्किल नहीं लग रहा था. लेकिन तभी राहुल ने ऐसा कमाल दिखाया, कि पूरा मैच ही पलट गया.

# Rahul के थ्रो ने पलटा मैच

बारिश रुकने के बाद मैच के दोबारा शुरू होने पर नजमुल हुसैन ने एक शॉट खेला. जिस पर दोनों बल्लेबाज़ दो रन लेने के लिए भागे. गेंद काफी दूर थी तो लगा कि वो दो रन आसानी से हासिल भी कर लेंगे. लेकिन तभी वहां फील्डिंग कर रहे केएल राहुल ने एक शानदार थ्रो मारा और गेंद सीधे जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स बिखेर गई. लिटन उस समय क्रीज से दूर थे और उन्हें पविलियन की राह पकड़नी पड़ी. और यहीं से मैच पूरी तरह से इंडियन टीम के पाले में आ गया.

Advertisement

# INDvsBAN मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इंडियन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 184 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद पर सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली. वहीं राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम को ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 7.2 ओवर में 68 रन जोड़े. बीच में बारिश के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर टीम को 16 ओवर में 151 रन का टारगेट दिया गया. लेकिन फिर लिटन दास के रन आउट होते ही मोमेंटम भारत की तरफ आ गया. इसके बाद बांग्लादेश की टीम एक के बाद एक विकेट खोती रही. आखिर के समय में नुरुल हसन ने टीम इंडिया के लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा की, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

ऋषभ पंत को अब टीम इंडिया में वापस आ जाना चाहिए

Advertisement

Advertisement