अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कि भारत और पाकिस्तान के बेरंग मुकाबले के बाद यह उम्मीद लगाकर बैठे थे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मजा आएगा, तो हमारे पास आपके लिए एक बैडन्यूज है. बैड न्यूज यह है कि यह मैच नहीं होगा. इसकी वजह, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. 2021 की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई. 2009 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में ग्रुप राउंड से ही आगे नहीं जा सका. ग्रुप बी में 17 फरवरी को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश में धुल गया. इसने ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए. वहीं मैच धुलने के कारण जिम्बाबे को पहली बार सुपर 8 में एंट्री मिल गई है.
ऑस्ट्रेलिया T20 World Cup से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर 8 में, लेकिन ये हुआ कैसे?
ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ-साथ श्रीलंका और ओमान की टीम थी. ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ मैच अभी खेलना है. अगर वह यह मैच जीत भी जाता है तो भी वह क्वालिफाई नहीं कर पाएगा. ऐसा हुआ कैसे, हम आपको बताते हैं.


ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ-साथ श्रीलंका और ओमान की टीम थी. ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ मैच अभी खेलना है. अगर वह यह मैच जीत भी जाता है तो भी वह क्वालिफाई नहीं कर पाएगा. ऐसा हुआ कैसे, हम आपको बताते हैं.
टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा था झटकाइस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही रंग में नहीं दिखी. टीम के स्टार पेसर पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से पहले ही कप्तान मिचेल मार्श को भी चोट लग गई. वह भी पहले दो मैच नहीं खेले. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की कप्तानी में शुरुआत की. पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ था जिसे उसने 67 रन से जीत लिया. लेकिन फिर सफर पटरी से उतर गया.
इसके बाद अगले मैच में जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया. इस मैच में टीम को अपने अनुभनी गेंदबाजों की कमी खली. जिम्बाब्वे ने दो विकेट खोकर 162 रन बना दिए थे.
कैमरन ग्रीन, टिम डेविड जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजा टीम का बैटिंग लाइन अप फ्लॉप साबित हुआ. टीम के लिए फिर 16 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना था जो कि एक तरह से उनके लिए करो या मरो का मैच था. इस मैच के साथ ही मिचेल मार्श की वापसी हुई. मार्श ने विस्फोटक बल्लेबाजी से पारी को संभाला भी लेकिन यहां भी उसे 8 विकेट से हार मिली.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सारी उम्मीदें आयरलैंड पर टिकी थीं. आयरलैंड अगर जिम्बाब्वे को हरा देता तो टीम की उम्मीदें बची रहतीं. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मैच बारिश में धुल गया जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. श्रीलंका ने तीन मैचों में 6 और जिम्बाब्वे ने तीन मैचों में 5 अंकों के साथ ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया. आपको बता दें कि अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर जाता तो वह सुपर 8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप एक्स में होता. हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे इस ग्रुप का हिस्सा होगा.
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया T20 World Cup से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर 8 में, लेकिन ये हुआ कैसे?
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 17 सालों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दौर से बाहर हुई है. पिछली बार साल 2009 में हुए दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा हुआ था. 2021 में ऑस्ट्रेलियाई चैंपियन बनी लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. 2022 में ऑस्ट्रेलिया सुपर 12 से बाहर हो गया. 2024 में उसका सुपर 8 में अंत हो गया और 2026 में ये सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?














.webp?width=275)

.webp?width=120)




