T20 विश्वकप 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर आ खड़ा हुआ है. ऐसे में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने में अब सिर्फ चंद घंटों का समय बचा है. अपने आखिरी लीग मुकाबले से पहले ज़िम्बाबवे के कप्तान क्रेग इरविन ने कहा है कि भारतीय टीम उनके खिलाफ़ मुकाबले से पहले प्रेशर में होगी. क्योंकि उन्हें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है.
ज़िम्बाबवे के कप्तान ने मैच से पहले टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया!
विराट कोहली के लिए भी इरविन ने कुछ कहा है.


क्रेग ने ANI से बात करते हुए ये भी कहा कि उनकी टीम भारत जैसे प्रतिद्वंदी के खिलाफ़ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच का लुत्फ उठाएगा.
क्रेग इरविन ने बातचीत में कहा,
'मैच में दोनों टीम्स पर अलग तरह का प्रेशर होगा. निश्चित तौर पर भारत पर सेमीफाइनल में प्रवेश करने का प्रेशर होगा. वहीं हम जीत हासिल करने में सक्षम हैं. इस जीत से हम अगले विश्वकप के सुपर 12 के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं. हम सिर्फ भारत जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ़ MCG में हज़ारों-हज़ार लोगों के सामने मैच का लुत्फ उठाएंगे.'
क्रेग ने आगे ये भी कहा कि अगर इतिहास बदलता है तो वो अच्छी ही होगा. क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ़ भी ऐसा हुआ है.
उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ़ खेलना हमेशा मुश्किल होता है. ऐसे में उनके खिलाड़ियों के पास इस मैच से सीखने का बेहतरीन मौका है. इरविन बोले,
'मुझे लगता है हमारी टीम में हर कोई इस मौके के इंतज़ार में है. बतौर ज़िम्बाबवे क्रिकेटर हमें ऐसे मौके आसानी से नहीं मिलते. इसलिए हर कोई इस चैलेंज के लिए तैयार है. मैंने अपने 10 साल के करियर में पहले ऐसा मौका नहीं देखा. मुझे लगता है हमारी टीम के बहुत से खिलाड़ी इस मौके के लिए बेहद उत्सुक हैं.'
इरविन ने भारतीय गेंदबाज़ी पर भी बात की. उन्होंने कहा,
'निश्चित तौर पर ये एक चैलेंज है. क्योंकि आपको बहुत से अत्यधिक कुशल गेंदबाज़ों का सामना करना है. लेकिन उनका सामना करने के बाद हमारे खिलाड़ियों को बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा. जिससे आप बाकी टीम्स के खिलाफ़ भी और बेहतर तरीके से खेल पाएंगे. क्योंकि अगर आप ये महसूस करते हैं कि आप इन क्वालिटी बोलर्स के खिलाफ़ खेल सकते हैं तो फिर आप किसी के भी खिलाफ खेल सकते हैं.'
उन्होंने आगे कहा,
'मैं विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. वो सच में भारत के लिए बहुत बड़े एंबेसेडर हैं. वो भारत के बेहद खास खिलाड़ी हैं. वो दुनियाभर में कितने ही लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.'
ज़िम्बाबवे के कप्तान से पहले रविचन्द्रन अश्विन ने भी कहा है कि टीम इंडिया ज़िम्बाबवे की टीम को हल्के में नहीं लेगी. ज़िम्बाबवे ने T20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है.
ICC ने कौन सा नया नियम बता दिया है?














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



