The Lallantop

हारते ही राहुल द्रविड़ ने रोहित-विराट पर पहली बात क्या बोल दी?

राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की हार पर क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा, टीम इंडिया. फोटो: AP

10 विकेट से हार के साथ भारतीय क्रिकेट टीम T20 विश्वकप 2022 से बाहर हो गई है. एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को बेहद शर्मनाक हार दी. अंग्रेज़ों ने भारत से मिले 169 रन के लक्ष्य को महज़ 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया. इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इन सवालों पर टीम के कोच राहुल द्रविड़ का बयान आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम की विश्वकप में शर्मनाक हार के बाद राहुल द्रविड़ ने सीनियर खिलाड़ियों का बचाव किया है. कोच राहुल द्रविड़ ने कहा,

'टीम के सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में कुछ भी कहना अभी ज़ल्दबाज़ी होगी. हमारे के पास अगले T20 वर्ल्डकप से पहले अभी काफी वक्त है.'

Advertisement

लेकिन अगर अगले T20 विश्वकप में वक्त भी है. तो क्या सिर्फ इसलिए सीनियर्स को बिना परफॉर्म किए. टीम में रखना जायज़ होगा. अब ये देखना होगा. टीम मैनेजमेंट रोहित, राहुल, भुवनेश्वर, अश्निन, शमी और विराट जैसे सीनियर्स खिलाड़ियों का चयन फॉर्म के आधार पर करेगा या फिर सीनियोरिटी के आधार पर.

प्रदर्शन की बात करें तो भारत के लिए इस विश्वकप में विराट कोहली को छोड़ बाकी सीनियर प्लेयर्स आला दर्जे का प्रदर्शन नहीं कर पाए.

मैच में क्या हुआ? 

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल जल्दी आउट हो गए. वहीं पावरप्ले में भारत बेहद धीमी गति से 38 रन ही बना सका.

Advertisement

इसके बाद केएल राहुल 27 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए. इन खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए चलने वाले बल्लेबाज़ों में विराट कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने महज़ 33 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम का काम बना दिया. हार्दिक की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 168 रन बनाए.

इस लक्ष्य को देख ये उम्मीद थी कि मैच दिलचस्प होगा और भारतीय गेंदबाज़ मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे. लेकिन एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर की आतिशी पारी ने भारतीय गेंदबाज़ों को एक भी मौका नहीं दिया.

इन दोनों बल्लेबाज़ों ने नॉट-आउट रहते हुए 170 रन की पार्टनरशिप की और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचा दिया. एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन बनाए. वहीं बटलर ने 49 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली.  

इस जीत के बाद इंग्लैंड 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में T20 विश्वकप का फाइनल खेलेगा. 

विराट की फेक फील्डिंग पर हर्षा ने क्या कहा?

Advertisement