भारत और बांग्लादेश के बीच T20 विश्वकप 2022 में बेहद रोमांचक मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 184 रन बनाए. जिसके जवाब में बांग्लादेश ने बारिश ने बारिश आने से पहले सात ओवर में 66 रन बनाए थे. यानि भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं.
अगर टीम इंडिया हारी तो इस तरह से खेल सकते हैं सेमीफाइनल!
अगर हारे तो ये चीज़ तय है.


बारिश के बाद DLS मैथड के जरिये बांग्लादेश को जीतने के लिए 16 ओवर में 151 रन का टार्गेट दिया गया. लेकिन अगर भारत ये मैच हार गया तो फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा. आइये समझाते हैं.
क्या है सेमीफाइनल का समीकरण:# भारत, बांग्लादेश से हारा तो टीम इंडिया के चार मैच में चार पॉइंट्स होंगे. ऐसे में भारत का एक मैच ज़िम्बाबवे के खिलाफ बचेगा. जिसे भारत को हर हाल में जीतकर अपने मिनिमम छह पॉइंट्स करने होंगे. और जीत भी छोटी नहीं, बल्कि बड़े अंतर से चाहिये होगी. जिससे की भारत का नेट रनरेट और बेहतर हो जाए.
# क्योंकि भारत को हराकर बांग्लादेश छह पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा. जबकि साउथ अफ्रीका नंबर दो और भारत नंबर तीन हो जाएगा.
# लेकिन इस हार के बाद भारत के लिए मामला बहुत पेचीदा हो जाएगा. भारत अपने आखिरी मैच में जीत के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों के खिलाफ़ पाकिस्तान की जीत की दुआ करेगा. क्योंकि बांग्लादेश के भारत के खिलाफ़ जीत के बाद छह पॉइंट्स हो जाएंगे.
# ऐसे में अगर अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया तो वो आठ पॉइंट्स के साथ सीधे क्वालीफाई कर जाएगा. लेकिन अगर बांग्लादेश आखिरी मैच में पाकिस्तान से हारा तो वो छह पॉइंट्स पर ही रुक जाएगा.
# वहीं साउथ अफ्रीका के पांच पॉइंट्स हैं और दो मैच बाकी हैं. एक पाकिस्तान से और दूसरा नीदरलैंड्स से. ऐसे में भारत चाहेगा कि साउथ अफ्रीका मज़बूत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हार जाए. जिससे की अगर वो नीदरलैंड्स से जीतते भी हैं तो उनके सात से ज़्यादा पॉइंट्स ना हों.
# अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका दोनों को हराता है, भारत अपने आखिरी मैच में ज़िम्बाबवे को हराता है और साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स से एक मैच जीतता है. तो फिर ग्रुप 2 की टेबल में साउथ अफ्रीका टॉप करते हुए सात पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई कर जाएगा.
# वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों छह-छह पॉइंट्स के साथ खड़े होंगे. ऐसे में भारत के क्वालीफाई करने के चांस सबसे प्रबल हैं क्योंकि टीम इंडिया का नेट रनरेट अभी की स्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर है.
न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के साथ बहुत गलत किया!











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



