सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). T20 क्रिकेट में कमाल की फॉर्म में चल रहे इस भारतीय बल्लेबाज़ को उनके प्रदर्शन का ईनाम मिला है. पिछले कुछ समय से चल रही नंबर-1 रैंकिंग की रेस में आखिरकार भारतीय बल्लेबाज़ अब आगे निकल गए हैं. मतलब सूर्या ने T20I क्रिकेट की नंबर-1 रैंकिग पर कब्जा जमा लिया है.
सूर्या ने नंबर-1 की रैंक से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान को हटाया है. ICC की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव के 863 अंक हैं. वहीं मोहम्मद रिजवान 842 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे 792 अंक के साथ तीसरे और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 780 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं.
वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली 638 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर मौजूद हैं. विराट इस T20 वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए चार मैचों में तीन फिफ्टी समेत कुल 220 रन बनाए हैं. T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले सूर्यकुमार यादव भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले विराट कोहली लंबे समय तक नंबर-1 रैंकिंग पर रह चुके हैं. कोहली सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 तक लगातार पहले स्थान पर थे.
सूर्यकुमार ने खत्म की पाकिस्तानियों की बादशाहत, बने T20I क्रिकेट के 'किंग'
रिजवान से आगे निकले सूर्या.
.webp?width=360)

बोलर्स की रैंकिंग में अफ़ग़ानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर काबिज हैं. राशिद के नाम 700 रेटिंग अंक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं. उनके नाम 697 रेटिंग पॉइंट हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी 694 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार भारत के बेस्ट बोलर हैं. वो 649 रेटिंग पॉइंट के साथ 11वें नंबर पर मौजूद हैं.
T20 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो यहां भी सूर्या की बेहतरीन फॉर्म जारी है. भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज़ ने टूर्नामेंट के चार मैचों में 164 रन बनाए हैं. जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. सूर्या ने नीदरलैंड्स के खिलाफ़ 25 गेंद में 51 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में 68 रन पारी खेली थी.
सूर्यकुमार यादव इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कमाल की फॉर्म में हैं. अब तक खेले गए 27 T20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 183.90 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं. इनमें आठ हाफ सेंचुरी और इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी भी शामिल है. वहीं ओवरऑल T20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो सूर्या ने कुल 38 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 177.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 1204 रन बनाए हैं. जिसमें 11 फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल हैं.
टीम इंडिया के ऐलान पर खिलाड़ियों का गुस्सा इस वजह से निकल रहा है
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



