The Lallantop

'विराट-बाबर से भी आगे जाएगा ये इंडियन बैट्समैन'

बॉर्डर पार से आई तारीफें.

Advertisement
post-main-image
बाबर के साथ विराट (File/AP)

इंडियन मिडल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I मैच में शानदार पारी खेली. इस पारी के जरिए उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उनके टैलेंट की इतनी तारीफ की जाती है. इस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने सूर्या को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दानिश ने कहा है कि सूर्या सबको पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार बैटर्स में से एक बन जाएंगे. इंडिया-ऑस्ट्रेलिया तीसरे T20I मैच के बाद कनेरिया ने अपने यूट्यूब पर कहा,

‘मैं ये बात पिछले कुछ वक्त से लगातार कह रहा हूं. सूर्यकुमार यादव सबसे शानदार बैट्समैन्स में से एक हैं. उनकी 360 डिग्री शॉट्स लगाने की क़ाबिलियत को देखते हुए मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि वो बहुत ऊपर जा सकते हैं. वो जब भी बैटिंग करते हैं, ऐसा लगता है वो खुद को अनाउंस कर रहे हैं. तीसरे T20I मैच में उन्होंने कमाल की बैटिंग की. उनका बैटिंग करने का तरीका अलग है और वो बहुत बड़े प्लेयर बनने वाले हैं.’

Advertisement

कनेरिया ने आगे कहा,

‘जिस तरह से वो बैटिंग करते हैं, लोग बाकी सारे महान प्लेयर्स को भूल जाएंगे. कोहली बहुत सारे रन्स बनाएंगे और बाबर भी बहुत सफल होंगे, पर सूर्या सबको पीछे छोड़ देंगे.’

कनेरिया ने इसी वीडियो में विराट कोहली की भी तारीफ की. कनेरिया ने कहा कि विराट ने अच्छे से सूर्या को गाइड किया. कनेरिया ने कहा,

Advertisement

‘कई लोग बोल रहे थे कि विराट कोहली, एडम ज़म्पा के पालतू बन गए हैं. (यानी ज़म्पा बार-बार कोहली को आउट करते हैं) पर इस मैच में कोहली ने ज़म्पा के खिलाफ बहुत सारी बाउंड्री लगाईं. उन्होंने शानदार बैटिंग की. रोहित शर्मा और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद विराट और सूर्या ने पारी को संभाला.

कोहली ने सूर्या को अच्छे से गाइड किया. दोनों के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियन बोलर्स के पास इन दोनों की बैटिंग का कोई जवाब नहीं था. अगर ये दोनों ऐसे ही बैटिंग करते हैं, तो इंडिया T20 वर्ल्ड कप में हर टीम को हरा देगी.’

इस मैच से पहले इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज़ 1-1 से बराबर चल रही थी. इस मैच में 187 रन का टार्गेट चेज़ करते हुए सूर्यकुमार ने 69 और विराट ने 63 रन की पारी खेली और इंडिया को मैच जिताया. ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और कैमरन ग्रीन ने 52-52 रन की पारियां खेली थीं.

ऑस्ट्रेलिया से मिली इस जीत का जश्न मनाकर हम अपना ही नुकसान कर रहे

Advertisement