सूर्यकुमार यादव. टीम इंडिया के स्टार बैटर. इस साल कमाल की फॉर्म में है. और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भी उनकी ये फॉर्म जारी है. संडे, 20 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हुए दूसरे T20I मैच में सूर्या ने नाबाद 111 रन की पारी खेली. और इस कमाल की फॉर्म को देखते हुए अब चर्चा सूर्या के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू की हो रही है. जिस पर उन्होंने जवाब भी दिया है.
टेस्ट क्रिकेट पर सूर्या की बात सुनकर दिल खुश हो जाएगा!
'एक्सपीरियंस तो है.'
.webp?width=360)

दूसरे T20I के बाद सूर्या ने कई सवालों के जवाब दिए. सूर्या ने अपने टेस्ट डेब्यू की संभावनाओं पर कहा,
‘आ रहा है, वो भी आ रहा है.’
टेस्ट क्रिकेट के अनुभव का ज़िक्र करते हुए सूर्या बोले,
‘जब हम क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो हम लाल गेंद से शुरू करते हैं. और मैंने अपनी मुंबई टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला है. यह काफी ठीक था, इसलिए मुझे टेस्ट प्रारूप के बारे में सही जानकारी है. और मुझे उस प्रारूप को खेलने में भी मजा आता है. उम्मीद है कि मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी.’
इसके साथ बीते दिनों को याद करते हुए सूर्या ने कहा,
# सीरीज़ में क्या चल रहा है?‘मैं हमेशा अपने अतीत में वापस जाता रहता हूं. जब मैं कमरे में होता हूं या अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा होता हूं. तो हम बात करते रहते हैं कि दो-तीन साल पहले स्थिति कैसी थी. अब क्या स्थिति है, तब से अब क्या बदल गया है, हम उस समय की चर्चा करते रहते हैं.
जाहिर तौर पर उस समय थोड़ी हताशा थी. लेकिन हमने हमेशा ही उस दौर से छांटे जा सकने वाले पॉजिटिव्स तलाशने की कोशिश की. मैं एक बेहतर क्रिकेटर कैसे बन सकता हूं, कैसे एक कदम आगे बढ़ाएं.’
थोड़ा सा आपको इस सीरीज़ के बारे में भी बता देते हैं. टीम इंडिया, तीन T20I और तीन ही वनडे मैच की सीरीज़ खेलने न्यूज़ीलैंड पहुंची है. दोनों टीम्स के बीच पहले T20I सीरीज़ खेली जा रही है. इस सीरीज़ का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. और दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम किया.
इस मैच को टीम इंडिया ने सूर्या के शतक और दीपक हूडा की गेंदबाजी के दम पर बड़ी आसानी से जीत लिया. अब दोनों टीम्स के बीच तीसरा मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा.
डेविड वॉर्नर की बीवी उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती है?














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



