लेजेंडरी कप्तान ने कहा, 'पाकिस्तान के पास नहीं हैं सूर्या और हार्दिक जैसे खिलाड़ी'
भारत की भी एक समस्या है.

T20 विश्वकप 2022 के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत और पाकिस्तान की बैटिंग का फ़र्क बताया है. नासिर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की बैटिंग यूनिट में बहुत बड़ा फर्क है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी ओपनर्स का टॉप ऑर्डर में डिफेंसिव अप्रोच से खेलना मजबूरी है. क्योंकि पाकिस्तान के पास मिडल ऑर्डर में मैच का रुख पलटने वाले सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज़ नहीं हैं.
नासिर ने Sky Sports से बात करते हुए कहा,
T20 विश्वकप 2022 में सूर्यकुमार यादव भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे. इतना ही नहीं सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा था. सूर्या की तेज़तर्रार बैटिंग के चलते कितनी ही बार भारत ने मैच में धीमी शुरुआत के बाद भी एक अच्छा टोटल सेट किया. जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत धीमी शुरुआत के चलते फंस गया था. ऐसे में हार्दिक ने 33 गेंदों में 63 रन की पारी खेल टीम को 168 रन तक पहुंचाया.
हालांकि सूर्या और हार्दिक की बैटिंग की तारीफ के बाद नासिर हुसैन ने ये भी कहा कि भारत के पास बल्लेबाज़ी तो कमाल है. लेकिन गेंदबाज़ी पाकिस्तान जितनी मज़बूत नहीं है. नासिर ने कहा कि पाकिस्तान अगर कोई बड़ा स्कोर बोर्ड पर नहीं लगा पाता है. तो भी वो मैच में वापसी कर सकता है क्योंकि उनके पास दुनिया का बेस्ट बोलिंग अटैक है.
नासिर ने कहा,
भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्वकप के ग्रुप दो में सिर्फ एक मैच छोड़ बाकी सभी मैच जीते. जिसकी वजह से वो ग्रुप को टॉप करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचा. लेकिन सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार देखनी पड़ी. इसके बाद से टीम इंडिया और टीम के माइंडसेट को बदलने की काफी चर्चा हो चुकी है. अब देखना है भारत आगे किस तरह का क्रिकेट खेलता है.
भारतीय टीम शुक्रवार 18 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन मैच की T20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. जिसकी कप्तानी हार्दिक पंड्या को दी गई है. जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, रविचन्द्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
टीम इंडिया की बयानबाज़ी अच्छी है, लेकिन डिफेंड करने के लिए कुछ तो हो!

.webp?width=60)

