The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सुरेश रैना का ये कैच देख कहेंगे, रिटायरमेंट वापस ले लो!

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ लिया बेहतरीन कैच.

Advertisement
post-main-image
रैना ने लिया कमाल का कैच (Twitter)

सुरेश रैना (Suresh Raina). एक शानदार बल्लेबाज़, पार्ट टाइम गेंदबाज़ और क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक. इस साल हुए IPL की नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले सुरेश रैना ने, हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. जिसके बाद वो कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ रोड सेफ्टी सीरीज़ में इंडिया लीजेंड्स के लिए खेल रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रैना ने भले ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया हो. लेकिन उनके अंदर अभी भी चीते जैसे फुर्ती बरकरार है. ये बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रैना ने रोड सेफ्टी सीरीज़ के सेमीफाइनल मैच में एक हैरत अंगेज कैच पकड़ा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जिसने भी इस कैच को देखा, सबके मुंह से यही निकला...'वाह क्या कैच है'.

#Raina ने Ben Dunk को भेजा वापस!

रोड सेफ्टी सीरीज़ के सेमीफाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स का सामना ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम से था. ऑस्ट्रेलियन इनिंग के दौरान 16वें ओवर में अभिमन्यु मिथुन गेंदबाज़ी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद मिथुन ने फुलटॉस डाली. जिसे बेन डंक ने बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री से बाहर भेजने की कोशिश की. लेकिन पॉइंट पर सुरेश रैना मौजूद थे. उन्होंने इस गेंद को पार नहीं जाने दिया. रैना ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया.

Advertisement

इस कैच को लेने के बाद रैना ने बेहद खास अंदाज़ में इसे सेलिब्रेट भी किया. कैच इतना बेहतरीन था कि सचिन तेंदुलकर ने तुरंत रैना को गले लगा लिया. इस कैच को लपकने के दौरान उनके हाथ में चोट भी लगी. लेकिन सुरेश रैना ने गेंद को नहीं छोड़ा. इस बेहतरीन कैच के साथ रैना ने अपने फैन्स को पुराने दिनों को याद दिला दी.  इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

 

बेन डंक से पहले रैना ने शेन वॉटसन का कैच भी लपका था. वॉटसन इस मैच में 30 रन बनाकर अच्छे दिख रहे थे. लेकिन तभी रैना ने राहुल शर्मा की गेंद पर उन्हें लपककर वापस पवेलियन लौटा दिया. 

Advertisement
# INDL vs AUSL मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इंडिया लीजेंड्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ़ इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 171 रन लगाए. उनके लिए बेन डंक ने 26 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली. वहीं एलेक्स ने 35 और शेन वॉट्सन ने 30 रन बनाए. 

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज़ नमन ओझा ने 62 गेंदों में सात चौके और पांच छक्कों के साथ 90 रन की नॉट-आउट पारी खेल टीम को जिताया. बाकी बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन आखिर में इरफान पठान ने महज़ 12 गेंदों में 37 रन की शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई. 

संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए या नहीं, देख लीजिए

Advertisement