The Lallantop

एम एस धोनी के नाम वाले क्रिकेट स्टे‍डियम को क्यों सील किया गया?

जयपुर में स्थ‍ित एम एस धोनी क्रिकेट स्टेडियम को जेएमसी ने सील कर दिया है. हालांकि, इस स्टेडियम का क्रिकेटर एम एस धोनी से लेना देना नहीं है.

Advertisement
post-main-image
जयपुर में स्थ‍ित एम एस धोनी क्रिकेट स्टेडियम सील कर दिया गया है. (फोटो-X)

जयपुर स्थ‍ित एम एस धोनी क्रिकेट स्टेडियम को सील कर दिया गया है. दरअसल, सिकर रोड स्थ‍ित इस स्टेडियम पर जयपुर नगर निगम (JMC) ने कार्रवाई की है. मामला शहरी विकास टैक्स से जुड़ा है. जेएमसी के अध‍िकारियों के मुताबिक, स्टेडियम ऑपरेटर्स पर 42 लाख रुपये का बकाया था. कई बार नोटिस भेजने के बावजूद जब पेमेंट क्लीयर नहीं की गई तब जेएमसी ने ये कार्रवाई की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
धोनी से कोई लेना-देना नहीं

मुरलीपुरा जोन के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेडियम पर ये बकाया 2007 से 2025 के बीच जमा हो गया था. कई बार रिमाइंडर्स देने के बावजूद पेमेंट नहीं की गई. इसी कारण, सिविक रेवेन्यू टीम ने स्टेडियम को सील कर दिया. स्टेडियम का नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रखा गया था.  हालांकि, इस स्टेडियम का नाम भले ही धोनी के नाम पर हो. लेकिन, इसका पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कोई लेना देना नहीं है. 

ये भी पढ़ें : क्या गंभीर ने हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था T20I कप्तान?

Advertisement

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि इस स्टेडियम में एमएस धोनी की एकेडमी चलती थी. धोनी ने 2020 में जयपुर में यहां अपनी एकेडमी तो खोली थी, लेकिन उनके पार्टनर मिहिर दिवाकर के साथ उनके रिश्ते बाद में खराब हो गए थे. धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर आपराधिक मामला भी दर्ज कराया था. इस मामले में मिहिर की 2024 में गिरफ्तारी भी हुई थी. जयपुर में चल रही एकेडमी के अब भी वही निदेशक थे.    

जेएमसी ने कई जोन में की कार्रवाई

जेएमसी की इस ड्राइव में मुरलीपूरा जोन की कुछ दुकानों पर भी कार्रवाई की गई. जिन दुकानों पर 2 लाख रुपये के आसपास शहरी विकास टैक्स बकाया था, उन पर भी कार्रवाई की गई है. जेमएसी ने दूसरे जोन में भी कार्रवाई की. जगतपुरा जोन में भी 3 प्रोपर्टी बकाया टैक्स को लेकर सील की गई है. वहीं, संगानर जोन की 6 प्रोपर्टी शहरी विकास टैक्स बकाया होने के कारण सील की गईं. 

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement