गुरुवार, 10 नवंबर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल. एडिलेड ओवल के मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) मैच. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी करने को कहा.
केएल राहुल के आउट होते ही सोशल मीडिया पर लोग बोले - “टीम से बाहर करो, नागरिकता छीन लो”
"ये सबसे बड़े चोकर हैं"
.webp?width=360)

भारत की तरफ से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी मैदान पर उतरी. दोनों से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी. राहुल ने मैच की पहली गेंद पर चौका मारकर माहौल साधने की कोशिश की लेकिन वो पांच रन बनाकर आउट हो गए. राहुल क्रिस वोक्स की बेहतरीन गेंद पर विकेटकीपर जॉस बटलर को आसान कैच दे बैठे. इसके बाद मैदान पर उतरे भारत की तरफ से वर्ल्ड कप के टॉप परफॉर्मर विराट कोहली. लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा राहुल की हो रही है.
के एल राहुल की फॉर्म पर पूरे वर्ल्ड कप में चर्चा हो रही थी. राहुल वर्ल्ड कप में अपनी टॉप परफॉर्मेंस नहीं दे पाए. राहुल के आउट होते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे.
ट्विटर यूजर अमित कुमार ने राहुल को फ्रॉड करार दिया. उन्होंने लिखा कि मैं राहुल को फ्रॉड किसी कारण से कहता हूं. वो अंडर प्रेशर स्कोर नहीं कर पाते हैं. और उनकी वजह से पूरी टीम प्रेशर में आ जाती है. इसलिए केएल राहुल वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े फ्रॉड हैं.
एक ट्विटर यूजर ने तो राहुल को टीम से हटाने की बता भी कह दी. पैशनेट फैन नाम के यूजर ने लिखा कि मैं के एल राहुल को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तुरंत निकाल देना चाहिए. फैन के तौर पर हमने बहुत कुछ सहा है. हम और कितना सहे?
वहीं ट्विटर यूजर फॉलिंग स्टार ने फोटो शेयर करते हुए राहुल की हर महत्वपूर्ण मैच में हालत बता दी.
श्लोक नाम के ट्विटर यूजर ने राहुल को क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा चोकर करार दिया.
जहाजी नाम के ट्विटर यूजर ने तो राहुल की नागरिकता छीनने की बात तक कर डाली. उन्होंने लिखा कि मैं राहुल की भारत की नागरिकता छीनने के लिए पिटीशन डाल रहा हूं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 13 नवंबर को होना है. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जगह फाइनल के लिए पक्की कर ली है. भारत और इंग्लैंड मैच में जीतने वाली टीम पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ेगी.
वीडियो- UP: IT का छापा पड़ा, 4 दिन तक चली कार्रवाई फिर BSP के पूर्व MLA ने सरेंडर किए 100 करोड़











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



