The Lallantop

शुभमन गिल ने प्लेयर ऑफ द मैच मोहित शर्मा की वापसी पर कही ख़ास बात!

शुभमन ने 67 रन की पारी खेल मैच जिताया.

Advertisement
post-main-image
67 रन ठोककर क्या बोले शुभमन गिल? (PTI)

गुजरात टाइटन्स ने पंजाब को उनके घर पर हराया. इस मैच में गुजरात के लिए युवा ओपनर शुभमन गिल ने 67 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के बाद गिल ने बताया, उन्होंने ऐसी पिच पर कैसे बैटिंग की. गिल ने राहुल तेवतिया और पंजाब के प्यार पर भी एक ख़ास बात कही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गिल ने कहा -

आखिर तक इस पिच पर बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल हो गया था. बाउंड्री लगाना भी मुश्किल हो गया था. हमारे लिए जरूरी थे कि हम अच्छे से रन्स निकालें और बाउंड्री लगाते रहे. मुझे लगता है मुझे मैच फिनिश करना चाहिए था पर राहुल तेवतिया और किंग्स XI के बीच अलग ही प्यार है. ऐसे मैच में दोनों टीम्स पर बहुत प्रेशर रहता है. ऐसे में जरूरी होता है कि आप सिंगल्स लेते रहें और डॉट बॉल्स ना खेलें. पहली पारी ख़त्म होने के बाद ही हम समझ गए थे कि नई बॉल से रन्स बनाना ज्यादा आसान होगा. पुरानी बॉल से ये स्लो हो गया था. इसलिए हमे पावरप्ले में अच्छी शुरुआत चाहिए थी. हार्दिक भाई के आउट होने पर हमने मोमेंटम गंवाया. टोटल बड़ा नही था, पर स्ट्राइक रोटेट करना और डॉट बॉल्स नहीं खेलना जरूरी था. मोहित शर्मा नेट्स में अच्छी बॉलिंग कर रहे थे, ख़ासकर की पुरानी बॉल से. उनका यॉर्कर शानदार है और वो बहुत एक्यूरेट बॉलिंग करते हैं. मेरे हिसाब से गुजरात के लिए उनका डेब्यू शानदार था.

Advertisement

मैच में क्या हुआ?

चंडीचढ़ के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक ने टॉस जीता. गुजरात ने पहले बोलिंग करने का फैसला लिया. पारी की दूसरी ही बॉल पर मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया.

कैप्टन शिखर धवन भी आठ रन बनाकर लौट गए. इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने 36, भाणुका राजपक्षे ने 20, जीतेश शर्मा ने 25 और सैम करन और शाहरुख़ ख़ान ने 22 रन बनाए. शाहरुख़ ने 9 बॉल में 22 रन बनाकर अपनी टीम को 150 के आंकड़े के पार पहुंचाया.

154 का टार्गेट चेज़ करने उतरी गुजरात की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. 4.3 ओवर में शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने मिलकर 48 रन बना दिए. इसके बाद साहा को कगीसो रबाडा ने वापस पवेलियन भेज दिया. साई सुदर्शन ने 19 बनाए. सैम करन ने पारी के आखिरी ओवर में शुभमन गिल को एक शानदार बॉल पर बोल्ड किया. गिल ने 49 बॉल पर 67 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

Advertisement

पर तब तक मैच का रुख बदल चुका था.  डेविड मिलर क्रीज़ पर बने हुए थे. गिल के विकेट के बाद क्रीज़ पर आए राहुल तेवतिया ने चौका मार गुजरात को मैच जिताया. गुजरात ने छह विकेट से ये मैच जीत लिया.

 

वीडियो: 'विकेट के पीछे से ही नहीं, आगे से भी गेम पलट सकते हैं धोनी'-माही की बैटिंग देख बोले फैन्स

Advertisement