भारत की वर्ल्ड कप जीत पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है. यही कारण है कि भारत के जीतते ही उनके बेतुके बयान आने शुरू हो गए हैं. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. उनके इस बयान से साफ नजर आया कि वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं कि भारत ने लगातार तीन साल में तीन ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं.
भारत की हार की दुआ करने वाले शोएब अख्तर अब बोले- 'इंडिया ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया'
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच से पहले भी शोएब अख्तर के सुर कुछ ऐसे ही थे. उनका मानना था कि क्रिकेट के हित के लिए जरूरी है कि भारत को इस फाइनल में हार मिले. मैच खत्म होने के बाद भी उनका बयान सामने आया.
.webp?width=360)

शोएब अख्तर पाकिस्तान के एक टीवी शो में भारत के प्रदर्शन पर बात कर रहे थे. उन्होंने वहां टीम इंडिया को मोहल्ले का अमीर बच्चा बताया. उन्होंने कहा,
''यह कुछ वैसा ही है जैसे मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहता है, ‘चलो क्रिकेट खेलते हैं.’ भारत हमारे साथ ठीक यही कर रहा है. आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं, फिर उनमें से तीन को दोबारा बुलाकर आगे बढ़ाते हैं और फिर कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया.’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.”
मैच से पहले भी अख्तर के सुर कुछ ऐसे ही थे. उनका मानना था कि क्रिकेट के हित के लिए जरूरी है कि भारत को इस फाइनल में हार मिले. उन्होंने कहा था,
"मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड भारत के सामने दबाव में आ सकता है, लेकिन भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव भी है. वे पहले ही अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में एक मैच हार चुके हैं. मुझे लगता है कि इन सबमें भारत ही विजेता होगा, लेकिन क्रिकेट के हित में, न्यूजीलैंड के लिए यह विश्व कप जीतना बेहद जरूरी है.''
शोएब अख्तर ने साथ ही भारत के सिस्टम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत को जीत मिली उसके पीछे का बड़ा कारण उनका सिस्टम ही है. अख्तर ने कहा,
''भारतीय क्रिकेट की पॉलिसी की जीत हुई. उनका सिस्टम जीता. सबसे बड़ी बात है कि उनका मेरिट जीत गया. 15 प्लेयर्स सिलेक्ट होते हैं. इसमें बहुत सारे ड्रॉप होते हैं. लिजेंड्स भी ड्रॉप होते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही ले लीजिए. उन्होंने दोनों को बाहर किया, और अब वर्ल्ड कप जीत लिया है.''
मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और वर्ल्ड कप जीत शामिल कर ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी.
इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लग गया. मुंबई के चैंबूर में रहने वाले सूर्यकुमार ने अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तानों में शामिल कर लिया. अहमदाबाद ही नहीं बल्कि पूरी देश में इस जीत का जश्न पूरी रात मनाया गया.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी












.webp?width=275)



.webp?width=120)


