The Lallantop

संजू सैमसन ने बता दिया, हेटमायर को क्यों फंसाती है उनकी टीम!

'हेटी के साथ ये करते ही रहेंगे.'

Advertisement
post-main-image
शिमरॉन हेटमायर को टेस्ट करती रहेगी राजस्थान (स्क्रीनग्रैब, पीटीआई)

मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस को हराने के बाद अपनी टीम की खूब तारीफ़ की. अहमदाबाद में हुए इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. और अंत में उनका फैसला सही भी साबित हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इस सही फैसले के बाद संजू ने कहा,

'जब आप एक क्वॉलिटी स्टेडियम की क्वॉलिटी पिच पर क्वॉलिटी वाली टीम के खिलाफ़ खेलते हैं, तो आप एक कमाल के मैच की उम्मीद रखते हैं. मैं ये मैच जीतकर बहुत खुश हूं. मैं सोचता हूं कि बोलर्स को रोटेट करना बहुत महत्वपूर्ण था. उन्होंने हमारे स्पिनर्स पर ज्यादा हमले किए. टाइमआउट के बाद गुजरात ने कुछ क्वॉलिटी क्रिकेट शॉट्स खेले. और हमें उसका सम्मान करना था. लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि हमने उन्हें 170 के आसपास रोक लिया.

बल्ले से हमने जैसी शुरुआत की, ये जानना बहुत महत्वपूर्ण था कि यह विकेट कितना अच्छा था. पावरप्ले में उन्होंने जैसी क्वॉलिटी वाली बोलिंग की, हमें उसका सम्मान करना ही था. लेकिन हमें पाता था कि हम बाद में कुछ शॉट्स खेल सकते हैं. हमारे पास डेविड मिलर के अच्छे मैचअप के रूप में ज़ैम्पा थे और हमने मिलर को लगभग आउट कर ही लिया था. लेकिन फिर भी ये ठीक ही रहा. मुझे नहीं लगता कि हेटमायर को आसान हालात पसंद हैं. हमें उसे ऐसे हालात में डालने से गुरेज नहीं है.'

Advertisement

पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर्स में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46, जबकि शुभमन गिल ने 45, कप्तान हार्दिक ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साइ सुदर्शन ने 20 रन बनाए.

राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. जबकि एडम ज़ैम्पा, युज़वेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट निकाला. जवाब में राजस्य़ान की शुरुआत ठीक नहीं हुई. यशस्वी जायसवाल एक और जॉस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए.

देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए. जबकि ध्रुव जुरेल और रवि अश्विन ने दस रन का योगदान दिया. अश्विन ने अपने दस रन के लिए सिर्फ़ तीन गेंदें खेलीं. रियान पराग एक बार फिर फेल रहे. उन्होंने सात गेंदों में पांच रन की पारी खेली. राजस्थान के स्टार रहे कैप्टन संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर.

Advertisement

संजू ने सिर्फ़ 32 गेंदों पर 60 रन बनाए. जबकि हेटमायर 26 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे.

वीडियो: विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ खेलेंगे, सऊदी अरब का ये प्लान मस्त है!

Advertisement