The Lallantop

रोहित शर्मा ने जो गुस्सा आज दिखाया, वो पहले दिखाते तो वर्ल्डकप ऐसे नहीं हारते!

सेमीफाइनल हारने के बाद रोहित ने क्या कहा है?

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा (Courtesy: AP)

इंडिया और इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ, आपको पता ही है. नहीं पता, तो हम बता देते हैं. इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंडिया की बैटिंग आम रही और बॉलिंग की बात जितनी कम की जाए उतना अच्छा रहेगा. ख़ैर, मैच ऐसे हारने के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा, ये बता देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा -

‘आज का मैच निराशाजनक रहा. हमने आखिर के कुछ ओवर्स में अच्छी बैटिंग की और वो स्कोर खड़ा किया. हमने अच्छी बॉलिंग नहीं की. नॉकआउट में प्रेशर को हैंडल करना पड़ता है. ये सारे प्लेयर्स काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्हें ये समझ होनी चाहिए. इन प्लेयर्स ने IPL गेम्स के नॉकआउट मैच खेले हैं. उन्हें शांत रखना चाहिए था. हम शुरुआत में थोड़ा नर्वस थे लेकिन उनके ओपनर्स की तारीफ़ की जानी चाहिए.’

Advertisement

रोहित ने इसी बातचीत में आगे कहा -

‘मुझे लगा बॉल शुरू के ओवर्स में थोड़ा स्विंग कर रही थी. लेकिन हमने सही एरिया में बॉलिंग नहीं की. हम जानते थे कि रन्स विकेट के स्क्वेयर में बनेंगे. हमने जब पहला मैच जीता था (पाकिस्तान के खिलाफ), तब हमने अच्छा कैरेक्टर दिखाया था. बांग्लादेश के खिलाफ़ मैच ट्रिकी रहा था. उस मैच में हमें लगा था कि 9 ओवर में 85 रन डिफेंड करना मुश्किल होगा. लेकिन हमने मैच अच्छे से संभाला था. आज हम वो काम नहीं कर सके. आप जब वो नहीं कर पाते, तब आपकी समस्याएं बढ़ जाती हैं.’

#Ind vs Eng मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया. इंडिया के लिए ओपनर केएल राहुल जल्दी लौट गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट पचासा जड़ते हैं और हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में 63 रन बनाकर इंडिया को 168 रन तक पहुंचा दिया.

Advertisement

इंग्लैंड की बैटिंग की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और कैप्टन जॉस बटलर किसी दूसरी पिच पर बैटिंग कर रहे थे. बटलर ने 49 बॉल पर 80 और हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन ठोककर इंडिया के टार्गेट को 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया.

इस जीत के बाद इंग्लैंड का सामना फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ़ 13 नवंबर को होगा. 

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement