रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले तीन महीनों में दो बड़े टूर्नामेंट्स से हाथ धोया है. रोहित की टीम पहले एशिया कप के सुपर फोर स्टेज से बाहर हो गई. फिर टीम को T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से चित किया. इंडियन टीम ने पिछले 12 महीनों में लगातार बाइलैटरल सीरीज़ जीती है. लेकिन मल्टी-टीम टूर्नामेंट्स में टीम का हाल अच्छा नहीं रहा है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, रोहित शर्मा मैदान पर छुपते दिख रहे थे!
इंडिया सेमीफाइनल में T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.
.webp?width=360)

इंग्लैंड से हारने के बाद टीम की लीडरशिप पर लगातार सवाल उठाए गए हैं. कई फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर सीनियर प्लेयर्स के रिटायरमेंट की भी मांग की है. मैच के बाद इंडियन टीम के पूर्व पेसर और प्रेसेंटर अतुल वासन ने बड़ा बयान दिया है. अतुल ने टीम इंडिया से कैप्टन बदलने की बात की है. ABP न्यूज़ से बात करते हुए वासन ने कहा -
‘मेरे हिसाब से रोहित का कैपटेंसी का वक्त समाप्त हो गया है. आप दो वर्ल्ड कप के बीच अपनी प्लानिंग करते हैं और मुझे नहीं लगता इंडियन क्रिकेट को उन्हें कैप्टन बनाए रखने से कोई फायदा होगा. हमें इस इनवेस्टमेंट से कोई फायदा नहीं होगा. आपके सामने दो बहुत अच्छे ऑप्शन्स हैं - हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत. मुझे अब भी नहीं समझ आ रहा है कि दरअसल हुआ क्या है. मुझे ऐसा लगा कि इंडिया ने एडिलेड में बैटिंग की और इंग्लैंड ने शारजाह में.’
अतुल ने आगे कहा कि टीम इंडिया ने कोई फाइट ही नहीं दिखाई. इंग्लैंड ने मैच जीता, ये समस्या की बात नहीं है. लेकिन टीम इंडिया एक भी विकेट नहीं ले पाई. इसपर चिंता होनी चाहिए. अतुल ने रोहित शर्मा पर बड़ी बात कहते हुए कहा,
‘हम दो अलग-अलग लेवल के क्रिकेटर्स को देख रहे थे. कुछ तो होना चाहिए था. आप कोई फॉल्ट भी नहीं ढूंढ पाएंगे. मुझे लगता है आप कैपटेंसी को दोष नहीं दे सकते. क्योंकि टीम मैनेजमेंट सारे निर्णय ले रहा था. रोहित ने फील्ड पर कोई निर्णय लिया ही नहीं. वो सिर्फ फील्ड पर छुप रहे थे.’
इंडिया की इस हार पर पहले से ही बहुत सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों ने पंड्या को भविष्य में टीम का कैप्टन बनाने की मांग भी की है. लेकिन अतुल की ये बात रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट पर बड़ा सवाल खड़ा करती है.
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंडियन क्रिकेट टीम पर क्या कहा?













.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



