The Lallantop

2024 वर्ल्ड कप के लिए विराट तो ठीक, लेकिन रोहित..

अब खत्म है रोहित का T20I करियर?

Advertisement
post-main-image
सेमीफाइनल हारने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम (Courtesy: AP)

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया. इंग्लैंड ने इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया को 10 विकेट से हराया था. सेमी में 168 रन के टार्गेट को इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर ने आसानी से चेज़ कर लिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस हार के बाद से ही एक्सपर्ट्स और फ़ैन्स कई सीनियर प्लेयर्स के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर अब पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर मोंटी पानेसर का बड़ा बयान आया है.

ऐसा अक्सर देखा गया है कि एक बड़े टूर्नामेंट में विफलता के बाद सीनियर प्लेयर्स संन्यास ले लेते हैं. हालांकि इंडिया के प्लेयर्स ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है. टीम के कोच राहुल द्रविड़ से जब इंग्लैंड से मिली हार के बाद इस पर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा था कि इस मसले पर अभी बात करना जल्दबाज़ी होगी.

Advertisement

हालांकि इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी की मानें तो रोहित शर्मा और उनकी टीम में भी ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पानेसर ने कहा,

‘जिस तरह से इंडिया सेमीफाइनल में हारी, उसने सबको निराश कर दिया. मुझे लगता है कुछ प्लेयर्स रिटायर होने वाले हैं. सच कहें तो इंडिया ने सेमीफाइनल में कोई फाइट नहीं दी. मैच एकतरफा रहा. इंडिया की बोलिंग बटलर और हेल्स के सामने क्लूलेस दिखी. आप सेमीफाइनल खेल रहे हैं और आपको इससे बेहतर फाइट देनी चाहिए. 168 छोटा स्कोर नहीं होता है.’

पानेसर ने आगे कहा कि रोहित शर्मा, रवि अश्विन और दिनेश कार्तिक जैसे सीनियर प्लेयर्स रिटायर हो सकते हैं. रोहित अभी 35 साल के हैं और 2024 T20 वर्ल्ड कप आते आते वो 37 साल के हो जाएंगे. हालांकि पानेसर का मानना है कि विराट कोहली T20 फॉर्मेट खेलते रहेंगे, क्योंकि वो बहुत फिट हैं. पानेसर ने कहा,

Advertisement

‘रोहित, दिनेश कार्तिक और रवि अश्विन ऐसे बड़े नाम हैं जो T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं. टीम मैनेजमेंट इन प्लेयर्स से बातचीत करेगी और उनसे प्लान्स के बारे में पूछेगी. वक्त आ चुका है जब ये प्लेयर्स युवा प्लेयर्स के लिए जगह खाली करें.’

हालांकि विराट को लेकर मोंटी की राय अलग है. उन्होंने विराट पर बात करते हुए कहा,

'विराट शानदार फॉर्म में हैं. इंडियन प्लेयर्स में वो सबसे फिट भी हैं. उनकी कमाल की फिटनेस देखने हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है. आप उन्हें 2024 वर्ल्ड कप में भी खेलते देख सकते हैं. मैं रोहित को उस टूर्नामेंट का हिस्सा बनते नहीं देखता हूं. डीके और अश्विन भी शायद ना रहें. और भी प्लेयर्स हो सकते हैं, जो T20 फॉर्मेट छोड़ दें, पर ये तीनों, मुझे लगता है T20 छोड़ देंगे और टेस्ट और वनडे पर फोकस करेंगे.’

कोहली ने इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 296 रन बनाए. वो इकलौते ऐसे प्लेयर हैं जो T20 वर्ल्ड कप के दो एडिशन के टॉप स्कोरर रहे हैं. 2014 में भी विराट T20 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर रहे थे. विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी पचासा जड़ा था, पर हेल्स और बटलर की शानदार पार्टनरशिप के आगे ये काफी नहीं था.

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को कब तक बचाया जाएगा?

Advertisement