रोहित की बैटिंग पर तो खैर पोथियां लिखी जाएंगी पर हम आपको उस लम्हे से रूबरू करवाना चाहते हैं जो क्रिकेट के मैदान पर दुर्लभ है.

इस तस्वीर को कैप्शन की ज़रूरत नहीं है.
रोहित की पत्नी रितिका भी मैच देखने आई हुई थीं. जैसे-जैसे रोहित अपने डबल हंड्रेड की तरफ बढ़े, उनकी बेचैनी बढ़ती गई. 200 से जस्ट पहले जब रोहित शर्मा रन आउट होते-होते बचे तब उनकी बेकरारी देखने लायक थी. कलेजा मुंह को आ गया था. और जैसे ही रोहित ने 200 का आंकड़ा छुआ, उनकी आंखें छलछला उठी. टीवी कैमरों ने ये लम्हा कैप्चर कर लिया. ये क्रिकेट के मैदान से आई बेहद ख़ूबसूरत तस्वीरों में से एक है. ये वो प्रेम है जिसकी आज के ज़माने में बेइंतेहा ज़रूरत है.
हम ज़्यादा कुछ नहीं कहते. बस इतनी भविष्यवाणी करते हैं कि इस तस्वीर को, इस लम्हे को आप बार-बार देखेंगे.
13 दिसंबर रितिका-रोहित की मैरिज एनिवर्सरी भी थी. इस इत्तेफाक को आप चाहें तो कोई ईश्वरीय संकेत भी मान सकते हैं या प्रेम की ताकत. जो भी ये था बहुत प्यारा था. जैसे ही रोहित 200 रन के स्कोर पर पहुंचे, उनकी नज़र रितिका को ढूंढने लगी. उन्होंने हवा में किस उछाला. यूं जैसे एनिवर्सरी गिफ्ट के तौर पर डबल सेंचुरी रितिका को देना चाहते हो.
शादी की सालगिरह पर इससे बढ़िया तोहफा और कुछ नहीं हो सकता था. रितिका के आंसू इस तोहफे की सबसे शानदार रसीद थी. ये आंसू प्रेम के ज़िंदा होने का सबूत है. चाहे नफरतें कितनी ही हावी क्यों न हो जाएं, प्रेम बचा रहेगा इस बात पर भरोसा होने लगता है.
रितिका और रोहित का बहुत बहुत शुक्रिया.
ये भी पढ़ें:
वो 4 छक्के जिनके साथ रोहित शर्मा ने 200 रन की तैयारी शुरू कर दी थीजिन्हें लगता है धोनी बुड्ढा हो गया है, ये वीडियो देखकर अपनी गलतफ़हमी दूर कर लें





















