The Lallantop

कंगारुओं को समेट, जड्डू ने बताई नागपुर में विकेट लेने की ट्रिक!

बाउंस ना मिले, तो ऐसा करें.

Advertisement
post-main-image
रवि जडेजा (PTI)

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में अच्छी शुरुआत की है. पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया. ऑस्ट्रेलिया को 177 पर ऑलआउट करने में रविन्द्र जडेजा ने अहम रोल निभाया. लंबे गैप के बाद वापसी कर रहे जड्डू ने पांच विकेट चटकाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिन के खेल के बाद मीडिया से बात करते हुए जड्डू ने कहा,

‘मैं अपनी बोलिंग एन्जॉय कर रहा था और उससे बहुत खुश हूं. पांच महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलना मुश्किल काम है. मैं इसके लिए तैयार था. मैंने NCA में कड़ी मेहनत की है- फिटनेस और स्किल्स, दोनों पर. मैंने बहुत समय बाद फर्स्ट क्लास मैच खेला (रणजी) और मैंने लगभग 42 ओवर बोलिंग की. इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला, इस टेस्ट को खेलने का.’

Advertisement

जड्डू ने आगे बताया कि पिच से बाउंस नहीं मिलने पर उन्होंने क्या किया. जड्डू ने कहा,

'पिच पर कोई बाउंस नहीं था. मैं स्टंप-टू-स्टंप की लाइन रखने की कोशिश कर रहा था. कुछेक बोल सीधी रह रही थी, कुछेक बोल घूम रही थी. बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर, अगर आप किसी बल्लेबाज़ को कीपर कैच या स्टंप आउट करते हैं, तो उसका क्रेडिट आप बोल को ही देते हैं. टेस्ट क्रिकेट में आप जो भी विकेट लेते हैं, उससे खुशी मिलती है.

जड्डू ने आगे अपनी रिकवरी और वापसी पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘मैं जब बैंगलोर में NCA में था, तब मैंने बहुत मेहनत की. मैं रोज़ 10-12 घंटे बोलिंग कर रहा था और इससे मुझे बहुत मदद मिली है. मैं अपने रिदम पर भी काम कर रहा था. मैं जानता था कि मैं टेस्ट मैच खेलने वाला हूं और मुझे लंबे स्पेल्स डालने होंगे.’

जड्डू पहले दिन के खेल में भारत के लिए सबसे जरूरी प्लेयर साबित हुए. उन्होंने न सिर्फ मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की पार्टनरशिप तोड़ी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर का काम भी खराब किया. लाबुशेन के बाद जड्डू ने मैट रेनशॉ, स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और टॉड मर्फी का विकेट लेकर भारत का काम आसान कर दिया.

# पहले दिन के खेल में क्या हुआ?

अब मैच के पहले दिन क्या हुआ, ये बता देते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. भारत ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही बोल पर उस्मान ख़्वाजा को चलता किया. डेविड वार्नर को अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया.

इसके बाद जड्डू ने अपना काम किया. अश्विन ने तीन विकेट लेकर उनका साथ निभाया. ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म हुई. जवाब में भारत ने केएल राहुल का विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. कैप्टन रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग की और 69 बॉल में 56 रन जड़ दिए.
 

वीडियो: नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलिया रो रहा, पर पाकिस्तानी क्यों कूद रहे?

Advertisement