वापसी वाले मैच में शिखर धवन ने कुछ ऐसा किया कि ट्रोल हो गए!
राशिद खान ने बिग बैश लीग में वो कर दिया जिसे देखकर हैदराबाद की टीम खुश हो जाएगी
आईपीएल की ऐसी खतरनाक तैयारी कर रहे हैं राशिद खान.
Advertisement

बिग बैश लीग में हैट्रिक लेने के बाद राशिद खान. फोटो: BBL Twitter
साल 2016 में 16 मैचों में 23 विकेट. राशिद खान को इस कमाल के बाद हिन्दुस्तान में खूब सारे फैंस मिले. साल 2017 के आईपीएल ड्राफ्ट में उन्हें सनराइज़र्स हैदराबाद ने खरीद लिया. खरीदा भी ऐसा कि फिर 2020 तक टीम से कितने खिलाड़ी आए और गए, लेकिन राशिद हैदराबाद टीम के पहली पसंद बने रहे. राशिद को लेकर फैंस का प्यार सिर्फ अफगानिस्तान या भारत तक ही नहीं, अब ऑस्ट्रेलिया में भी सिर चढ़कर बोल रहा है. राशिद ने 8 जनवरी को बिग बैश लीग में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीन बार हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन बिग बैश का दिन आज के लिए बहुत खास है. क्योंकि आज तो इस लीग में एक नहीं दो-दो हैट्रिक देखने को मिल गई. राशिद के बाद पाकिस्तान के युवा गेंदबाज़ हारिस राउफ ने भी हैट्रिक ले ली. हारिस महज़ 4 मैचों में 13 विकेट लेकर बहुत आगे चल रहे हैं. किस-किस मैच में इन खिलाड़ियों ने ये कमाल किया 8 जनवरी को पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया. राशिद एडिलेड के लिए खेल रहे थे. एडिलेड ने पहले खेला और 135 रन बनाए. अब सिडनी की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी. सिडनी की टीम 10.4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 79 रन बनाकर आसानी से जीतती दिख रही थी. लेकिन पारी के 11वें ओवर में राशिद खान को इतिहास बनाना था. उन्होंने ओवर की पांचवी गेंद फेंकी. जेम्स विंस को. राशिद की तेज़ी से निकली गेंद जेम्स के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर कैरी के हाथों में चली गई. अब आई ओवर की पांचवी गेंद. पहली गेंद खेल रहे थे जैक एडवर्ड्स. जैक गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटों के सामने गेंद पैड पर खेल बैठे. अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी. ओवर खत्म लेकिन अब तक राशिद का काम पूरा नहीं हुआ था. अब वो फिर से 13वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए. पहली ही गेंद पर उन्होंने जॉर्डन सिल्स को बोल्ड करके टी20 इतिहास की तीसरी हैट्रिक पूरी कर ली.
लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद आखिर में उनकी टीम जीत की लाइन पार नहीं कर सकी. राशिद ने मैच में 4 ओवरों में 22 रन दिए और 4 विकेट लिए. अब बात 8 जनवरी की दूसरी बिग बैश लीग की हैट्रिक की. मैच था सिडनी थंडर्स और मैलबर्न स्टार्स के बीच. हैट्रिक लेने वाले हारिस राउफ मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी हैं. सिडनी की टीम पहले खेलने उतरी. लेकिन उनकी पारी के आखिरी ओवर में राउफ ने अपने करियर की पहली हैट्रिक ले ली. उन्होंने आखिरी ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंदों पर मैथ्यू गिलक्स, कैलम फर्ग्युसन और डैनियल सैम्स के विकेट लेकर ये कमाल कर दिया.
मैलबर्न क्रिकेट गाउंड के इस मैच में राउफ ने 4 ओवरों में 23 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. बाद में इस मैच को मैलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों से 6 विकेट से जीत भी लिया.
वापसी वाले मैच में शिखर धवन ने कुछ ऐसा किया कि ट्रोल हो गए!
वापसी वाले मैच में शिखर धवन ने कुछ ऐसा किया कि ट्रोल हो गए!
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















