The Lallantop

रॉस टेलर का खुलासा, IPL में एक टीम मालिक ने मारे थे थप्पड़!

राजस्थान के लिए सिर्फ एक साल खेले थे टेलर.

Advertisement
post-main-image
रॉस टेलर (Courtesy: Twitter)

रॉस टेलर (Ross Taylor). न्यूजीलैंड के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक. हाल ही में रॉस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है. जिससे क्रिकेट फ़ैन्स को उनसे जुड़ी कई नई बातें पता चल रही हैं. इसी किताब में रॉस ने IPL से जुड़ा एक अजीबो-गरीब वाकया सुनाया. रॉस ने बताया कि जब वो IPL में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम का हिस्सा थे. तो टीम के मालिक ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मार दिए थे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रॉस टेलर: ब्लैक एंड वाइट' में बताया कि वो राजस्थान के लिए खेलते वक्त किंग्स XI पंजाब के खिलाफ़ शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद राजस्थान के मालिक ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मार दिए. टेलर ने अपनी किताब में बताया कि थप्पड़ ज़ोर से नहीं मारे गए थे. लेकिन इस हादसे से वो बहुत चौंक गए थे. रॉस लिखते हैं -

‘जब आप एक नई टीम में जाते हैं, तब आपको उतना सपोर्ट नहीं मिलता है. आप आसान महसूस नहीं करते हैं. दो-तीन मैच में रन नहीं बनते हैं तो लोग आप पर नज़र रखने लगते हैं. ऐसा ही एक बार राजस्थान के दिनों में हुआ. किंग्स XI पंजाब के खिलाफ़ हम 195 का स्कोर चेज़ कर रहे थे. मैं शून्य पर LBW आउट हो गया. हम लोग स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच पाए.’

Advertisement

रॉस आगे लिखते हैं -

‘इसके बाद पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट होटल के टॉप फ्लोर पर स्थित बार में थे. शेन वार्न (वार्नी) के साथ लिज़ हर्ले भी थी. उसी वक्त रॉयल्स के एक मालिक ने मुझसे कहा - रॉस, हमने आपको लाखों देकर इसलिए नहीं खरीदा की आप शून्य पर आउट हो जाएं. और इसके बाद उन्होंने मुझे तीन-चार थप्पड़ मार दिए. वो हंस रहे थे और थप्पड़ ज़ोर से नहीं मारे गए थे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो मज़ाक कर रहे थे. उस वक्त मैंने उसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया. हालांकि मुझे नहीं लगता ऐसा प्रोफेशनल स्पोर्टिंग माहौल में होता होगा.’

उस दौरान रॉस टेलर सिर्फ एक सीज़न ही राजस्थान रॉयल्स के साथ थे. रॉयल्स के अलावा टेलर उस वक्त की दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम में भी रहे. टेलर ने IPL के सात सीजन्स में हिस्सा लिया. रॉस ने आखिरी बार 2014 में IPL खेला था. उन्होंने 55 मैच खेलकर 1013 रन बनाए. इस दौरान रॉस ने तीन पचासे भी जड़े.  

Advertisement

एशिया कप से मोहम्मद शमी के बाहर होने पर भड़क गए फैंस

Advertisement