The Lallantop

'4 ओवर नहीं डालते तो सैलरी काटो', ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को लेकर क्या बोल गए अश्विन?

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर Ravichandran Ashwin ने Kolkata Knight Riders को एक खास सलाह दी है. अश्विन ने कहा है कि अगर Cameron Green टीम के लिए पूरे चार ओवर की गेंदबाजी नहीं करते हैं तो उनकी सैलरी काट लेनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
आर अश्विन ने कैमरन ग्रीन को लेकर KKR मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दे दी. (फोटो-PTI)

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को लेकर बहस छिड़ गई है. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने ग्रीन को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने ग्रीन के रोल और उनकी फिटनेस को लेकर तीखा बयान दिया है. उनके मुताबिक, अगर ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 4 ओवर बॉलिंग नहीं करते हैं तो उनकी सैलरी से 2 करोड़ रुपये काटे जाने चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ग्रीन को आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद ग्रीन ने हाल ही में क्रिकेट में वापसी की है. ऐसे में केकेआर उनसे वापसी  पर अहम रोल निभाने की उम्मीद करेगा. हालांकि, लंबे समय बाद वापसी पर वह बॉलिंग के लिए कितना उपलब्ध होते हैं वो देखने लायक होगा.

अश्विन ने क्या कहा?

इसी को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बात की. कैमरन ग्रीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह सिर्फ दो ओवर ही डालते हैं, तो टीम को उनके कॉन्ट्रैक्ट से पैसे काटने चाहिए. अश्विन ने कहा,

Advertisement

अगर वह सिर्फ दो ओवर डालते हैं, तो 2 करोड़ रुपये काटने चाहिए. जब आप आईपीएल ऑक्शन में आते हैं, तो उम्मीद होती है कि आप पूरे चार ओवर डालेंगे और बैटिंग भी करेंगे. अगर बॉलिंग पर कोई पाबंदी है, तो ठीक है. लेकिन, अगर नहीं है तो टीम को पैसे काटने का अधिकार मिलना चाहिए.

अश्विन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्रीन को IPL में हर मैच में पूरे चार ओवर डालने की प‍रमिशन देगा या नहीं ये देखना होगा. ग्रीन की हालिया चोट को देखते हुए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है.

ये भी पढ़ें : हर्षि‍त राणा के बाद KKR का एक और इंडियन पेसर IPL 2026 से बाहर

Advertisement
KKR को जरूरत पड़ेगी ग्रीन की बॉलिंग

इस पूरे बहस के पीछे की वजह है KKR का मौजूदा स्क्वॉड. फ्रैंचाइजी इंजरी के कारण पहले ही कई अहम बॉलर्स को गंवा चुका है. इंडियन पेसर हर्षि‍त राणा और आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, उनके मिड अप्रैल से पहले जुड़ने की कोई उम्मीद नहीं है.  

ऐसे में कैमरन ग्रीन की बॉलिंग इस सीजन की शुरुआत में KKR के लिए बेहद अहम होगी. अगर वह रेगुलर बॉलिंग नहीं कर पाते हैं, तो इसका टीम के संतुलन पर सीधा असर पड़ेगा. ग्रीन को सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदने के पीछे KKR की मंशा साफ थी. वो उन्हें ऑलराउंड यूज करना चाहते थे. ल‍ेकिन, इंजरी के बाद उनकी वापसी पर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वह कितना योगदान देते हैं.

वीडियो: अश्विन ने टीम इंडिया के किस कल्चर पर सवाल उठा दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement