हर्षित राणा के बाद KKR का एक और इंडियन पेसर IPL 2026 से बाहर
IPL 2026 शुरू होने से पहले Kolkata Knight Riders को एक और झटका लग गया है. Harshit Rana के बाद अब Akash Deep भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

IPL शुरू होने में अब एक सप्ताह भी नहीं हैं. इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक और झटका लग गया है. 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का एक और भारतीय पेसर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. दरअसल, पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) इंजरी के कारण पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. अब खबर है कि आकाश दीप (Akash Deep) भी पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे. इन दोनों के अलावा टीम के श्रीलंकाई पेसर मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) भी शुरुआती चरण में नहीं खेल सकेंगे.
फ्रैंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की. अधिकारी ने कहा,
दुर्भाग्य से आकाश दीप इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे. वह आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें : गैरी कर्स्टन ने मोहसिन नकवी को धोया, PCB के वर्क कल्चर को बताया टॉक्सिक!
आकाश दीप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कर रहे रिहैबजानकारी के अनुसार, दाएं हाथ के पेसर आकाश दीप फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. हालांकि, उनकी चोट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वैसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और KKR के बीच इस संबंध में बातचीत हुई है. आकाश दीप का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को अब अपनी गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर फिर से विचार करना पड़ेगा.
आकाश दीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पश्चिम बंगाल का ही प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में उन्हें टीम में सेलेक्ट करने के पीछे की मंशा भी यही थी. ईडन गार्डेन्स आकाश दीप के लिए घर जैसा है. अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि KKR उनके विकल्प के रूप में किसे शामिल करता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स का मौजूदा स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, ब्लेसिंग मुजारबानी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र.
वीडियो: IPL 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने पर क्या करेगा KKR?

.webp?width=60)
