आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को 30 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) में ट्रेड कर दिया था. आईपीएल के इस सीजन में उन्हें लखनऊ टीम में ज्यादा मौके मिलेंगे ऐसी उम्मीद है. अर्जुन 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़े और 2025 तक इसी टीम के साथ रहे. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2023 और 2025 में रिटेन भी किया. इसके बावजूद अर्जुन को आईपीएल में ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले.
लखनऊ की टीम भी अर्जुन तेंदुलकर को भाव नहीं देगी... आर अश्विन ने बहुत चुभने वाली बात कह दी
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का हिस्सा हैं. इस सीजन में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) ने भविष्यवाणी की है.


आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं. वह लेफ्ट आर्म पेस बॉलिंग करने के अलावा बैटिंग भी कर लेते हैं. हाल के दिनों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है. अर्जुन को आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं? यह बड़ा सवाल है.
ये भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL से जुड़े प्लेयर्स पर भड़के नकवी, कानूनी कार्रवाई की तक दे दी धमकी
आईपीएल के 19वें सीजन से पहले पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भविष्यवाणी की है. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा,
LSG में पेसर्स की भरमारअर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे ही नहीं. इस बारे में बात ही न करें. मुझे लगता है यह मुश्किल है, क्योंकि टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज हैं. इतने सारे पेस बॉलर्स के होते वह कैसे खेल सकते हैं? मुझे नहीं लगता कि उनके खेलने की कोई उम्मीद है. जब तक सभी प्लेयर चोटिल न हो जाएं, तब तक अर्जुन नहीं खेलेंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स में मौजूदा समय में तेज गेंदबाजों की भरमार है. LSG के पेस अटैक में एनरिक नॉर्खिया, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, आवेश खान और आकाश सिंह जैसे गेंदबाज शामिल हैं. अर्जुन तेंदुलकर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई में युवराज सिंह से ट्रेनिंग ली है. अब देखना है कि उन्हें आईपीएल 2026 में मौका मिलेगा या नहीं.
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम से साल 2021 में जुड़े थे. इसके बाद, वह पांच सीजन तक इस टीम के साथ रहे. इस दौरान उन्हें मैच खेलने के ज्यादा चांस नहीं मिले. वह मुंबई के लिए पांच सीजन में सिर्फ 5 मैच खेल पाए. इंडियन प्रीमियर लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने जो अब तक 5 मैच खेले हैं, उनमें उन्होंने 13 रन बनाने के अलावा 3 विकेट लिए हैं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी






















