ऋषभ पंत (Rishabh Pant) T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम इंडिया की T20 टीम में जगह नहीं बना सके हैं. इसके बावजूद, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदकर अपना कप्तान बना लिया था. हालांकि, पिछला सीजन बतौर LSG कप्तान पंत के लिए अच्छा नहीं रहा था.
पंत को लेकर LSG का बड़ा फैसला! क्या अब टीम इंडिया में जगह बनाने में होंगे सफल?
2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद से ही Rishabh Pant टीम इंडिया से बाहर हैं. अब Lucknow Super Giants ने उन्हें लेकर बड़ा फैसला किया है. ऐसे में क्या अब पंत टीम इंडिया में वापसी कर सकेंगे?


अब 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL के सत्र में एक बार फिर नज़रें पंत पर होंगी. ये उनके लिए अच्छा मौका है कि यहां शानदार प्रदर्शन कर वो टीम इंडिया में जगह बना लें. हालांकि, ये आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) दोनों ने शानदार बैटिंग की थी. अब खबर है कि पंत को लेकर LSG ने एक बड़ा फैसला कर लिया है. इससे पंत के पास भी टीम इंडिया में जगह बनाने का बढ़िया मौका है.
पंत के बैटिंग ऑर्डर में होगा बदलावदरअसल, खबर है कि LSG इस बार पंत को नंबर 3 पर बैटिंग कराने वाला है. ऐसे में बतौर कप्तान LSG के लिए ये सत्र निर्णायक साबित हो सकता है. पंत खुद पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेंगे. टीम इंडिया के मौजूदा स्कवॉड की बात करें तो पंत सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. वहीं, ODI में भी वह केएल राहुल के बैकअप के तौर पर ही टीम में हैं. ऐसे में ये सत्र उनके भविष्य को लेकर भी काफी निर्णायक होने वाला है.
पंत आखिरी बार टीम इंडिया की T20 टीम में 2024 वर्ल्ड कप में थे. ऐसे में अगर उन्हें टीम में वापसी करनी है तो खास प्रदर्शन करना होगा. क्योंकि संजू और ईशान ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम में जगह लगभग पक्की कर ली है. पंत के लिए IPL 2026 काफी अहम है क्योंकि इसमें वह अपनी कीमत को जायज ठहराना चाहेंगे. वह T20 फॉर्मेट में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की भी कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें : विराट ने लंदन जाने के लिए मांगा था चार्टर्ड प्लेन? कोहली के रिएक्शन ने सब साफ कर दिया
पंत ने पिछले सत्र में अधिकतर समय चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. लेकिन, तब वह आखिर के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरे थे. उस समय तक हालांकि लखनऊ की वापसी की संभावना खत्म हो गई थी. पंत के तीसरे नंबर पर उतरने का मतलब होगा कि निकोलस पूरन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे आना पड़ेगा. LSG की टीम अभी लखनऊ में अपने घरेलू मैदान पर अभ्यास कर रही है. उसका पहला मैच एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा.
मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और उनके सहयोगी स्टाफ अपने कप्तान के बैटिंग ऑर्डर को लेकर एकमत हैं. IPL सूत्रों के अनुसार,
टीम मैनेजमेंट और पंत दोनों इस बात से सहमत हैं कि उनके लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करना उपयुक्त होगा. इस साल उनके टॉप ऑर्डर में एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे.
वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि IPL के इस सत्र में भी पंत पर सबसे ज़्यादा दबाव रहेगा. उन्होंने जिओ स्टार से कहा,
मुझे लगता है कि IPL की इस सत्र में ऋषभ पंत पर संभवत: सबसे अधिक दबाव रहेगा. कुछ खिलाड़ी कीमत के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि कुछ नहीं कर पाते. मुझे लगता है कि पिछला सत्र उनके लिए काफी मुश्किल रहा. टीम संघर्ष कर रही थी और बतौर बल्लेबाज उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा था.
पिछले साल उन्होंने 133.17 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 269 रन बनाए. इसमें नाबाद 118 रन की एक पारी भी शामिल है. यानी अब LSG के मिडिल ऑर्डर में पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद शामिल होंगे.
वीडियो: IPL से पहले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्या कदम उठाया?



















