The Lallantop

'वो मेडल की हकदार लेकिन...' विनेश फोगाट को लेकर श्रीजेश की ये बात आपको भी सुननी चाहिए!

Olympics पदक विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर PR Sreejesh ने Vinesh Phogat को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया है. साथ ही उन्होंने नियमों को लेकर बड़ी बात कही है.

Advertisement
post-main-image
विनेश फोगाट को लेकर पीआर श्रीजेश का बड़ा बयान (फोटो: PTI)

रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को लेकर ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने दिल छू लेने वाला बयान दिया है. श्रीजेश ने पहलवान विनेश फोगाट के जज्बे की तारीफ की है. श्रीजेश ने बताया है कि ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले से पहले विनेश से उनकी क्या बात हुई थी. 

श्रीजेश ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए विनेश को सिल्वर मेडल का हकदार बताया है. उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“विनेश को लेकर दो पहलू हैं. पहली बात की वो मेडल की हकदार हैं, क्योंकि फाइनल में पहुंचकर उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था. उनसे मेडल छीन लिया गया. अंतिम समय में कहना कि आप फाइनल में खेलने के लिए अयोग्य हो...ये बड़ा दुखद है. अगर मैं उनकी जगह होता तो पता नहीं क्या करता. वह ‘फाइटर’ हैं.”

श्रीजेश ने आगे कहा,

Advertisement

“दूसरा पहलू ये है कि आप ओलंपिक्स में हिस्सा ले रहे हों तो आपको पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए. ओलंपिक्स के जो नियम हैं, उसके बारे में आपको पता होता है. इसलिए आपको महासंघ, आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को कोई मौका नहीं देना चाहिए. यह सभी के लिए सबक होना चाहिए. जब आप तैयारी कर रहे हो तो नियमों को लेकर अडिग रहो, क्योंकि ये खेल को खूबसूरत बनाने के लिए जरूरी हैं.”

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा या नहीं? अब फैसला इस तारीख को आएगा

उन्होंने अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने का उदाहरण देते हुए कहा,

Advertisement

“क्वार्टर फाइनल में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलना इसका एक उदाहरण है. नियम कहता है कि आप अपनी स्टिक को पीछे की ओर नहीं उठा सकते,  क्योंकि आप जानबूझकर किसी खिलाड़ी को मार रहे हैं और इस वजह से आपको रेड कार्ड मिलेगा. इसका नतीजा जो निकला वो सबके सामने है. हमें इसका नुकसान उठाना पड़ा.”

वहीं श्रीजेश ने बताया कि इंडियन हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल से पहले उनकी विनेश फोगाट से बात हुई थी. श्रीजेश ने कहा,

“हमारे ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले वह मिली थीं. उन्होंने कहा था, ‘भाई गुड लक, आप तो दीवार हो’ अच्छे से खेलो. मुझे लगा कि वह मुस्कुराते हुए अपना दर्द छिपा रही थीं.”

बताते चलें कि विनेश फोगाट ने मेडल विवाद को लेकर CAS में अपील की है. उन्होंने क्यूबा की रेसलर के साथ संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है. इस मामले पर 9 अगस्त को तीन घंटे तक सुनवाई हुई थी. इसके बाद 10 तारीख को फैसला आने की उम्मीद थी. लेकिन फैसले को 13 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था. इसे अब एक बार फिर 16 अगस्त तक टाला गया है.

वीडियो: ग्रेस मार्क्स के चक्कर में थामी हॉकी! भारत को दो ओलंपिक्स मेडल जिताने वाले श्रीजेश की कहानी मेजदार है

Advertisement