# खिलाड़ियों को अपना कमरा, वॉशरूम ख़ुद साफ करना होगा. # कोई हाउसकीपिंग, रूम सर्विस नहीं मिलेगी. # होटल में खाना भी नहीं मिलेगा. फूड ऐप्स से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. # कोविड प्रोटोकॉल की ख़ातिर जिम और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगेटीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी इस समय छोटी-बड़ी चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट का कहना था कि अगर खिलाड़ियों को पूल, जिम जैसी रिफ्रेशिंग सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी तो खिलाड़ियों की रिकवरी पर भी असर पड़ेगा. इस पूरे मामले में BCCI ने हस्तक्षेप किया. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की और कहा कि खिलाड़ियों की चोट और थकान के मद्देनज़र ज़रूरी सुविधाओं को ऐहतियात के साथ जारी रखा जाना चाहिए. CA भी इस पर तैयार हो गया. अब ये तय हुआ है कि हाउसकीपिंग, जिम, स्वीमिंग पूल की सुविधाएं जारी रखी जाएंगी. खिलाड़ियों की चोट और थकान को देखते हुए ये टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत है. बाहर जाना अभी भी बैन, लेकिन.. CA और BCCI लंबे डिस्कशन के बाद कुछ कॉमन ग्राउंड पर पहुंचे हैं. जैसे खिलाड़ियों का आना-जाना अब भी होटल और ग्राउंड के बीच ही सीमित रहेगा. लेकिन उन्हें होटल में एक-दूसरे से मिलने की अनुमति दे दी गई है. पहले के नियम ये कह रहे थे कि खिलाड़ी होटल में भी एक-दूसरे के कमरे में नहीं जा पाएंगे. दरअसल ब्रिसबेन में इसलिए भी अभी ज़्यादा सख़्ती है, क्योंकि यहां कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के भी कुछ केसेज़ सामने आ गए हैं. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ का चौथा टेस्ट 15 जनवरी से खेला जाना है. फिलहाल सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर है.
सिडनी टेस्ट के बाद टीम इंडिया को सबसे बड़ी राहत तो ये मिली है!
BCCI ने काम करा दिया.
Advertisement

टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी इस समय छोटी-बड़ी चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट का कहना था कि अगर खिलाड़ियों को पूल, जिम जैसी रिफ्रेशिंग सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी तो खिलाड़ियों की रिकवरी पर भी असर पड़ेगा. (फाइल फोटो- PTI)
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ टेस्ट सीरीज़ का चौथा और आख़िरी मैच खेलने के लिए ब्रिसबेन पहुंच चुकी है. मैच से पहले चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त टीम के लिए एक चिंता थी ही. लेकिन ब्रिसबेन पहुंचते ही क्वारंटीन के अजीबोगरीब नियम एक अलग मुसीबत बन गए. ब्रिसबेन के होटल में टीम को जो गाइडलाइंस थमाई गईं उनके मुताबिक,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















