The Lallantop

बोलते वक्त कामरान अकमल ने कहां सोचा होगा PCB ऐसा कुछ कर देगा!

रमीज़ ने तो कामरान को फंसा दिया.

Advertisement
post-main-image
रमीज राजा और पाकिस्तान टीम (twitter/AP)

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची. लेकिन इसके बाद भी टीम को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा. कई दिग्गज क्रिकेटर्स टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर आए दिन सवाल खड़े करते रहते हैं. और अब ऐसी आलोचनाओं को लेकर बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) ने कड़ा रुख अपना लिया है. राजा ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को कानूनी नोटिस भेजा है.

T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को सुपर-12 के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद टीम अपना बोरिया-बिस्तर लगभग समेट चुकी थी. जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम के कप्तान बाबर आज़म और बोर्ड को आड़े हाथों लिया. इसमें कामरान अकमल का भी नाम शामिल था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Kamran को भेजा गया नोटिस

कामरान अकमल पर क्या चार्जेज लगे हैं, ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ये तय है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लीगल डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस आया है. एक सूत्र ने इस बारे में PTI को बताया,

‘मुझे असल में नहीं पता कि कामरान के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं लेकिन उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है. क्योंकि अध्यक्ष को लगता है कि कामरान ने उनके खिलाफ़ मीडिया में आपत्तिजनक, अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए हैं.’

Advertisement
# Kamran Akmal ने बोर्ड पर साधा था निशाना

कामरान कई मौकों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना करते हुए नजर आए हैं. इससे पहले उन्होंने बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया था. अकमल ने कहा था,

‘पक्षपात महज पाकिस्तान टीम में नहीं हो रहा है, यह घरेलू क्रिकेट में भी धड़ल्ले से हो रहा है. इससे आने वाले वक्त में पाकिस्तान क्रिकेट का नुकसान होगा. जब मैं खेलता था उस वक्त ऐसा नहीं होता था. टीम मैनेजमेंट बढ़िया टीम बनाने पर काम करता था. हालांकि, यह कहना गलत होगा कि इसके लिए महज कप्तान जिम्मेदार हैं, इसमें बाकी लोगों का भी योगदान है.’

इसके साथ ही अकमल ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और खासकर चेयरमैन रमीज़ राजा को अहंकारी बताया था. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘टीम मैनेजमेंट में आपसी तालमेल का अभाव है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी अहंकारी हैं और उन्हें लगता है कि वह हमेशा PCB में रहेंगे. मैंने देखा है कि सारा दोष खिलाड़ियों के साथ जोड़ दिया जाता है, टीम मैनेजमेंट उस पर काम नहीं करता है. पिछले तीन कोच ने खिलाड़ियों को दोषी ठहराया, लेकिन यह स्वीकार नहीं किया कि हमारे फैसले गलत थे.’

इसके साथ ही अकमल ने टीम में शोएब मलिक के नहीं चुने जाने पर भी सवाल खड़े किए थे. उनके मुताबिक जब एलिस्टर कुक और महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्लेयर रिटायर होने के बाद भी क्रिकेट खेल रहे हैं, तो फिर मलिक को उम्र का हवाला देकर टीम से बाहर क्यों किया गया.

PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदी का करियर बर्बाद कर दिया!

Advertisement