The Lallantop

पाकिस्तान की जीत पर इरफान पठान ने क्या कहा?

न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुका है.

Advertisement
post-main-image
इरफान पठान. (फोटो: ट्विटर)

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर पाकिस्तान (Pakistan) ने फाइनल में जगह बना ली है. इसे लेकर अब बहस शुरु हो गई है कि यदि भारत फाइनल में पहुंचता है तो कौन जीतेगा. इसमें पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) भी कूद गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के दर्शकों पर निशाना साधा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पठान ने ट्वीट कर कहा,

'पड़ोसियों जीत आती जाती रहती है, लेकिन ग्रेस (गरिमापूर्व व्यवहार) आपके बस की बात नहीं है.'

Advertisement

हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी ये बात खिलाड़ियों के लिए नहीं है. पठान ने ट्वीट में कहा,

'यह खिलाड़ियों के लिए नहीं है. कभी भी नहीं'

इसके साथ ही इरफान पठान ने पाकिस्तान के प्रदर्शन की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने सराहनीय काम किया है.

Advertisement

मालूम हो कि सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के पेसर्स ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 152 बनाया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया. पाकिस्तान ने सिर्फ 3 विकेट ही गंवाए थे.

मोहम्मद रिजवान ने 43 गेदों पर 57 रन की पारी खेली. वहीं बाबर आजम ने 42 गेंद 53 रन बनाएं. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 35 गेंद पर 53 रन और केन विलियम्सन ने 42 गेंद पर 46 रन बनाए थे. रिजवान को को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है.

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. अगर पाकिस्तान 13 नवंबर को ये फाइनल जीत जाती है, तो वो वेस्ट इंडीज़ के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम होगी जिसने दो T20 वर्ल्ड कप जीता हो. हालांकि, अभी इनके रास्ते में इंडिया और इंग्लैंड हैं. इस चैलेंज पर पाकिस्तान खरा उतरता है या ढह जाता है, ये देखना होगा.

वीडियो: रोहित शर्मा की चोट भारत को वर्ल्ड कप जीतने से रोक देगी?

Advertisement