The Lallantop

बाकियों ने विराट से… जब विराट के आंकड़े देख बुरी तरह चौंक गए शास्त्री

विराट एशिया कप में ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फाइल)

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बताया है कि विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ा एक ऐसा स्टैट है, जिसने उन्हें चौंका दिया था. शास्त्री ने बताया कि उन्हें इस स्टैट के बारे में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवे टेस्ट के दौरान पता चला था. आपको बता दें कि इंडिया-इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट 2021 में ही खेला जाना था. पर कोविड के फैलने से इस टेस्ट को पोस्टपोन कर जुलाई 2022 में खेला गया. इंग्लैंड ने ये टेस्ट सात विकेट से जीता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि ने कहा कि विराट ने जो रूट, डेविड वार्नर, बाबर आजम और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज़ों से तीन गुना ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कोहली को हाल ही में जो ब्रेक मिला है, उससे उन्हें फायदा होगा. शास्त्री ने कहा -

कभी कभी रेस्ट जैसी जरूरी चीज़ों पर भी बात होनी चाहिए. इंडिया और इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट के दौरान एक ऐसा स्टैट सामने आया था, जिसने मुझे चौंका दिया था. अगर हम पिछले तीन साल की बात करें तो विराट ने दुनिया भर के टॉप प्लेयर्स से ज्यादा क्रिकेट खेला है. विराट ने केन विलियमसन, जो रूट, बाबर आजम, डेविड वार्नर - सब की तुलना में तीन गुना ज्यादा मैच खेले हैं.

Advertisement

शास्त्री ने आगे कहा -

मैं चौंक गया था. उन्होंने कुछ 950 मैच खेले थे और दूसरे नंबर पर जो था, उसने 400! बाकि सबने विराट से आधे से भी कम मैच खेले थे. जब आप एक टीम के कैप्टन होते हैं और तीनों फॉर्मैट्स खेल रहे होते हैं, तो उसका असर आप पर पड़ता है. इससे विराट पर भी असर पड़ा होगा. इसलिए ये ब्रेक विराट के लिए अच्छा साबित हो सकता है. वो वापसी करते हुए फिर कमाल कर सकते हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कोच ने ये भी कहा कि कोहली ने इस खराब दौर से गुजरते हुए बहुत कुछ सीखा होगा.

Advertisement

लोग कहते हैं... एक दो पारियां अच्छी आ जाए तो सब ठीक हो जाता है. पर ऐसे प्लेयर के लिए ये बहुत बड़ी चीज़ है. क्योंकि उनके पास अच्छी फिटनेस है, अच्छी फिजिकल स्ट्रेंथ है. अच्छा प्रदर्शन उनकी मेंटल स्ट्रेंथ भी वापस ले आएगा. उन्हें अब भी रन्स बनाने का उतना ही भूख और जुनून है. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं.

विराट भूखे हैं, उनमें जुनून है और उन्होंने इस दौर से बहुत कुछ सीखा होगा. सारे प्लेयर्स सीखते हैं. जब आप अपने करियर के शिखर पर होते हैं और वहां फॉर्म खराब होता है, तब आपका कैरेक्टर आपको वापस खड़ा करता है और लड़ने का जज्बा देता है.

इंडिया और पाकिस्तान एशिया कप में 28 अगस्त को आमने-सामने होंगे. दोनों टीम्स का ये एशिया कप 2022 में पहला मैच होगा.  

कैसे हुई एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत?

Advertisement