The Lallantop

गुस्से में कोर्ट में थूकने वाले टेनिस स्टार को भरना पड़ा भारी जुर्माना!

किरिओस लगातार विवादों में बने रहते हैं.

Advertisement
post-main-image
निक किरिओस (Courtesy: AP)

निक किरिओस, टेनिस की दुनिया के सबसे टैलेंटेड प्लेयर्स में से एक. किरिओस लगातार अपनी बेबाकी और कोर्ट पर किए गए कारनामों के लिए चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है. निक ने यूएस ओपन के दौरान अपने बॉक्स में थूका और फिर अपशब्दों का प्रयोग किया. ऐसा किरिओस ने सेकंड राउंड के मैच के दौरान किया. किरिओस का मुकाबला बेंजामिन बौंज़ी से चल रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस हरकत के लिए किरिओस को कोड ऑफ वायलेशन भी दिया गया. इसके बाद उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया. दरअसल मैच के पहले दो सेट्स किरिओस ने अपने नाम कर लिए थे. इसके बाद बौंज़ी ने मैच में वापसी करने की कोशिश की. तीसरे सेट में उन्होंने किरिओस पर 5-4 की बढ़त ले ली. इसी के बाद किरिओस ने अपने ही बॉक्स में थूका और स्टेडियम में बैठे हुए किसी फैन को गाली भी दी.

Advertisement

देखने से ऐसा लगा कि किरिओस अपने बॉक्स में बैठे किसी इंसान को गाली दे रहे हैं. वो कह रहे थे कि या तो आप मुझे सपोर्ट कीजिए, या उठकर चले जाइए. इसके बाद चेयर अंपायर ने किरिओस को अपने पास बुलाया और उनकी क्लास लगा दी. किरिओस पर 7,500 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. भारतीय राशि के हिसाब से ये लगभग छह लाख रुपए हैं.

किरिओस तीसरा सेट हार गए, पर चौथे सेट में उन्होंने वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया. ये मैच किरिओस ने 7-6 (3), 6-4, 4-6, 6-4 से जीता. अगले राउंड में किरिओस का मुकाबला जे जे वुल्फ से होगा. किरिओस ने मैच के बाद बातचीत करते हुए कहा,

‘मैं लोगों को निराश नहीं करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं बहुत सारे लोगों को रिप्रेजेंट कर रहा हूं. मुझे पता है ये करने में कितनी मेहनत लगती है. बहुत सारे लोग मुझे सपोर्ट भी करते हैं. मुझे लगता है मुझपर इससे ज्यादा प्रेशर कभी नहीं था. मुझे पता है कि मैं अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बना सकता हूं और मैं ये भी करना चाहता हूं. मैं अपनी टीम को अपने साथ ले जाना चाहता हूं. मैं उनके साथ ही ये करना चाहता हूं.’

Advertisement

2022 के विम्बल्डन में निक किरिओस ने फाइनल तक का सफर तय किया था. फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने किरिओस को 4–6, 6–3, 6–4, 7–6(7–3) से हराया था.

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचा

Advertisement