IPL 2026 शुरू होने में अब दो दिन बचे हैं. इसी बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने टीम इंडिया के चोटिल पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है. दरअसल, KKR की टीम सबसे ज्यादा इंजर्ड प्लेयर्स के कारण मुश्किलों में नज़र आ रही थी. हर्षित राणा और आकाश दीप (Akash Deep), जहां पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) भी शुरुआती चरणों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, इसी बीच KKR फैन्स के लिए राहत भरी खबर आई है. फ्रैंचाइजी ने चोटिल हर्षित राणा की जगह इस सीजन के लिए दिल्ली के पेसर नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को टीम में शामिल कर लिया है.
5 साल में खेले 6 IPL मुकाबले, अब हर्षित राणा को KKR में रिप्लेस करेगा दिल्ली का ये बॉलर
IPL 2026 में Kolkata Knight Riders चोटिल पेसर्स को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है. Harshit Rana और Akash Deep जहां, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, Matheesha Pathirana भी शुरुआती चरणों के लिए मौजूद नहीं है. इसी बीच, टीम ने राणा का रिप्लेसमेंट अनाउंस कर दिया है.


दरअसल, हर्षित राणा को T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था. इसके कारण वह इस साल IPL से भी बाहर हो गए हैं. हालांकि, नवदीप के आने से टीम को राहत तो मिलेगी. लेकिन, IPL में पिछले कुछ साल नवदीप के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. वह IPL 2023 के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. पिछले दो सीजन वह खेले नहीं थे. वहीं, IPL 2021 से 2023 के बीच हर साल वह सिर्फ दो मैच ही खेल सके थे. यानी पिछले 5 साल में उन्होंने महज 6 मुकाबले खेले हैं.
ये भी पढ़ें : क्यों MI के प्री ट्रेनिंग कैंप में नहीं दिखे बुमराह? BCCI की प्लान को लेकर बड़ी बात पता चली
इस डील के बारे में नवदीप सैनी ने कहा,
सैनी का IPL करियरमुझे एक दिन पहले रात में ही इस बारे में पता चला. सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा. मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना. मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ.
सैनी ने IPL में 2019 में RCB के लिए डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था. अपनी रफ्तार और उछाल भरी बॉलिंग के लिए वह जल्दी चर्चा में आ गए थे. अब तक सैनी ने IPL करियर में 32 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.88 की रही है. RCB के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले, जहां उन्होंने आखिरी बार 2023 में IPL खेला था.
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में नवदीप अनसोल्ड रहे. लेकिन, अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया है. सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी इंडियन पेसर मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को राहत दे सकता है.
वीडियो: IPL 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने पर क्या करेगा KKR?






















