चेन्नई सुपरकिंग्स कमाल कर रही है. और उनके इस कमाल में अजिंक्य रहाणे की बैटिंग का बड़ा रोल है. रहाणे लगातार तेजी से रन बना रहे हैं. और उनकी ये फॉर्म संडे, 23 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ भी जारी रही. रहाणे ने इस मैच में सिर्फ़ 29 गेंदों में 71 रन बना डाले.
रहाणे सहवाग बन गए... जनता ने धोनी का नाम लेकर क्या खुलासे कर डाले!
रहाणे की बैटिंग इंटरनेट तोड़ रही. लोग बोले- सीखो केएल राहुल...


रहाणे की इस बैटिंग के दम पर चेन्नई ने सिर्फ़ चार विकेट खोकर 235 रन बना डाले. यह इस सीजन का हाईएस्ट टीम टोटल है. इस पारी में कुल 18 छक्के लगे. और इन 18 में से पांच रहाणे ने लगाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके जड़े.
रहाणे ने आंद्रे रसल को चौका जड़कर 24 गेंदों में पचासा पूरा किया. उनकी ये पारी देख ट्विटर पर हल्ला मच गया. लोगों ने रहाणे की खूब तारीफ़ की. एक यूजर ने विरेंदर सहवाग की फोटो लगाकर लिखा,
'CSK में एमएस धोनी की कप्तानी में अजिंक्य रहाणे.'
पूर्व क्रिकेट डोडा गणेश ने तो केएल राहुल को रहाणे से सीखने की सलाह दे दी. उन्होंने ट्वीट किया,
‘रहाणे ने दिखाया कि इंटेंट के साथ आप कमाल कर सकते हैं. बस अगर केएल राहुल ये समझ जाएं.’
एक व्यक्ति ने रहाणे के खेलने की फोटो डालकर लिखा,
‘भाई भूल गया कि वह रहाणे है. CSK तुमने क्या कर दिया.’
एक व्यक्ति ने नायक फिल्म का एक स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा,
‘शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे को देखते हुए एमएस धोनी.’
एक और फ़ैन ने दुबे और रहाणे की तारीफ करते हुए लिखा,
‘बीच के ओवर्स में पेस हिटर रहाणे-स्पिन हिटर दुबे का कॉम्बो.’
एक बंदे ने ट्वीट किया,
‘हमने अजिंक्य रहाणे को एक भरोसेमंद टेस्ट बैटर से शायद इस IPL के सबसे शानदार इंडियन बैटर में बदल दिया. अब अगर वह इस सीजन 40 गेंद पर 100 मार देते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा.’
एक यूजर ने रहाणे के इस सीजन के आंकड़े बताते हुए ट्वीट किया,
‘IPL2023 में रहाणे का ऐवरेज 52.25 और स्ट्राइक रेट 199.04 है. CSK के लिए रहाणे 2.0’
एक ने तो क्रिस गेल की फोटो ही लगा दी. और ट्वीट किया,
‘धोनी के अंडर रहाणे.’
एक अन्य यूजर ने रहाणे की तारीफ़ में लिखा,
‘जब आप एबीडी, बटलर और वॉर्नर को मिक्स करते हैं तो आपको अजिंक्य रहाणे मिलते हैं.’
एक यूजर ने तो रहाणे को पीक जॉस बटलर बता दिया. इन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,
‘IPL ऑक्शन में एमएस धोनी ने अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में खरीदा और पीक जॉस बटलर बना दिया.’
रहाणे IPL2022 में KKR के साथ थे. लेकिन वहां उन्हें बहुत मौके नहीं मिले. इस साल वह कमाल की फॉर्म में हैं. रहाणे अब तक पांच IPL मैच में 52.25 की ऐवरेज और 199.04 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं.
वीडियो: MI के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने ने 2 रन दिए और 2 स्टंप तोड़ डाले


















