The Lallantop

विकेट के पीछे दिखे विंटेज थला, फ़ैन्स ने चिल्लाकर स्टेडियम सर पर उठा लिया!

चेपॉक में फ़ैन्स के पैसे वसूल हो गए.

Advertisement
post-main-image
पहली तस्वीर में पॉज़ लेते और दूसरे में गिल्ली उड़ाते माही (स्क्रीनग्रैब)

संडे, 30 अप्रैल को चेपॉक में माही को देखने पहुंचे लोगों का दिन बन गया. पहले तो उनके अपने थला ने बल्ले से और फिर कीपिंग से फ़ैन्स के पैसे वसूल करा दिए. धोनी ने मैच की आखिरी दो गेंदों पर दो कमाल के छक्के मारे. इन छक्कों की मदद से CSK का टोटल 200 पर पहुंचा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और फिर उन्होंने कीपिंग में भी कमाल कर दिया. थला की बैटिंग का खुमार अभी उतरा भी नहीं था, कि जनता को उनकी विंटेज विकेट कीपिंग भी देखने को मिल गई. धोनी ने बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए प्रभसिमरन सिंह को वापस भेजा. चेन्नई के लिए यह एक बेहतरीन सफलता थी.

# MS Dhoni Stumping

प्रभसिमरन इस सीजन पंजाब के बेस्ट बैटर बनकर उभरे हैं. उन्होंने कई कमाल की पारियां खेली हैं. और इन पारियों की सबसे खास बात उनका इंटेंट और स्ट्राइक रेट रहा है. प्रभसिमरन ने कमाल की हिटिंग दिखाई है. और 201 की चेज में जब शिखर धवन 50 के टोटल पर आउट हो गए, तो लोगों की उम्मीदें प्रभसिमरन से जुड़ गईं.

Advertisement

और उन्होंने इन उम्मीदों को अच्छे से संभाला भी. वह चेन्नई के बोलर्स को लगातार कूट रहे थे. और कम से कम आठवें ओवर तक तो उन्होंने अकेले ही पंजाब को जीत की रेस में बनाए रखा. लेकिन तभी रविंद्र जडेजा अपना दूसरा ओवर लेकर लौटे और प्रभसिमरन को वापस जाना पड़ा.

धोनी ने जड्डू को नौवां ओवर लेकर बुलाया. ओवर की तीसरी गेंद. प्रभसिमरन इसे मारने क्रीज़ से बाहर कूद पड़े लेकिन जड्डू की ये गेंद पड़कर बहुत हल्की सी घूम गई. विकेट के पीछे धोनी ने जब गेंद कलेक्ट की, प्रभसिमरन क्रीज़ से काफ़ी बाहर खड़े थे. धोनी ने आराम से गेंद को पकड़ा.

Advertisement

पॉज लिया. जनता को जोश में चिल्लाने का पूरा मौका दिया. और फिर बड़े आराम के साथ गिल्लियां उड़ा दीं. ये सबकुछ जब हुआ, तब प्रभसिमरन क्रीज़ से बाहर खड़े इसे घटते हुए देख रहे थे. क्योंकि विकेट के पीछे माही हों तो आगे बढ़कर गेंद मिस हो जाने पर क्या होता है, ये उन्हें भी पता ही था.

हालांकि इस मैच का नतीजा माही और उनकी टीम के पक्ष में नहीं गया. धोनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. डेवन कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 92 रन बनाए. चेन्नई ने बीस ओवर्स में 200 रन बना डाले.

लेकिन उनके बोलर्स इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए. और पंजाब ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया. पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 42 और लियम लिविंगस्टन ने 40 रन की पारी खेली. जबकि सिकंदर रज़ा ने आखिरी ओवर में आकर माही और उनकी टीम के सारे प्लांस चौपट कर दिए.

वीडियो: IPL 2023 के वो 5 प्लेयर्स जिन्हें सब भूल गए थे, अब धमाल मचा रहे हैं!

Advertisement